Monday, May 11, 2026
26.1 C
Raipur

Saina Nehwal Retirement: साइना नेहवाल ने किया संन्यास का ऐलान, जानिए वजह

Saina Nehwal Retirement: नई दिल्ली: भारत की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी और पूर्व विश्व नंबर एक साइना नेहवाल ने पेशेवर खेल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। सोमवार को उनके इस फैसले के साथ भारतीय बैडमिंटन के एक अहम दौर का अंत हो गया। साइना ने बताया कि लंबे समय से चली आ रही घुटनों की समस्या और गंभीर शारीरिक परेशानियों के चलते अब उनके लिए उच्च स्तर पर खेल जारी रखना संभव नहीं रहा।

Saina Nehwal Retirement: अपने संन्यास के कारणों पर बात करते हुए साइना ने कहा कि उनके घुटनों का कार्टिलेज पूरी तरह खराब हो चुका है और वह अर्थराइटिस से भी पीड़ित हैं। उन्होंने बताया कि शीर्ष स्तर पर बने रहने के लिए रोजाना कई घंटे कड़ी ट्रेनिंग करनी पड़ती है, लेकिन अब उनके घुटने एक-दो घंटे की प्रैक्टिस के बाद ही सूज जाते थे। इसी वजह से उन्होंने अपने माता-पिता और कोच को पहले ही बता दिया था कि अब आगे खेलना मुश्किल है।

Saina Nehwal Retirement: गौरतलब है कि साइना पिछले दो वर्षों से किसी भी पेशेवर टूर्नामेंट में नहीं खेलीं। उनकी आखिरी प्रतियोगिता 2023 का सिंगापुर ओपन रही थी। संन्यास की औपचारिक घोषणा में देरी पर उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अपने फैसलों से की थी और अंत भी अपनी शर्तों पर किया, इसलिए उन्हें अलग से घोषणा करना जरूरी नहीं लगा। उनका मानना था कि समय के साथ लोग खुद समझ जाएंगे कि वह अब कोर्ट पर नजर नहीं आएंगी।

Saina Nehwal Retirement: साइना के करियर में 2016 के रियो ओलंपिक में लगी घुटने की चोट एक अहम मोड़ साबित हुई। इस चोट के बाद उनके खेल पर असर पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। 2017 की विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक और 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने शानदार वापसी की। हालांकि, लगातार उभरती घुटनों की समस्या ने अंततः उनके करियर को विराम देने के लिए मजबूर कर दिया।

Share The News

Latest YouTube Videos

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

Tender scam PWD: PWD विभाग में 50 लाख का टेंडर घोटाला!राज्पाल से लेकर सीएम तक शिकायत...

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

CG Infrastructure Crisis: य़़ुद्ध की मार, 40 हजार करोड़ के कई प्रोजेक्ट लटके! सरकार से क्या है मांग.

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Latest YouTube Shorts

बिना ड्राइवर के खेत में दौड़ा ट्रैक्टर, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने शेयर किया वीडियो

बिना ड्राइवर के खेत में दौड़ा ट्रैक्टर, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने शेयर किया वीडियो

रायपुर तैयार, IPL के हाईवोल्टेज मैच पर सबकी नजरें,..#ipl #cricket

रायपुर तैयार, IPL के हाईवोल्टेज मैच पर सबकी नजरें,..#ipl #cricket

PWD विभाग में 50 लाख का सबसे बड़ा टेंडर घोटाला   #latestnews #hindinews

PWD विभाग में 50 लाख का सबसे बड़ा टेंडर घोटाला #latestnews #hindinews

CM बनते ही विजय का बड़ा तोहफा, तमिलनाडु में 200 यूनिट बिजली फ्री

CM बनते ही विजय का बड़ा तोहफा, तमिलनाडु में 200 यूनिट बिजली फ्री

Mother`s Day: “मां सिर्फ एक शब्द नहीं… पूरी दुनिया है”

Mother`s Day: “मां सिर्फ एक शब्द नहीं… पूरी दुनिया है”

आगरा पुलिस पर उठे सवालमहिला संग बहस का वीडियो वायरल...

आगरा पुलिस पर उठे सवालमहिला संग बहस का वीडियो वायरल...

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories