Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh CG Teacher Recruitment 2026 : युवाओं के लिए सुनहरा मौका: सहायक शिक्षक...

CG Teacher Recruitment 2026 : युवाओं के लिए सुनहरा मौका: सहायक शिक्षक से व्याख्याता तक, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा

vyapam
छत्तीसगढ़ लैब अटेंडेंट भर्ती

CG Teacher Recruitment 2026 : रायपुर (27 फरवरी 2026): छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए संभावित तिथियां घोषित कर दी हैं।

अक्टूबर और नवंबर में होंगी परीक्षाएं

व्यापम द्वारा जारी नई विज्ञप्ति के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया को तीन अलग-अलग चरणों में संपन्न किया जाएगा। परीक्षा कैलेंडर में पूर्व में आरक्षित रखी गई तिथियों को अब इन परीक्षाओं के लिए आवंटित कर दिया गया है:

पद का नाम संभावित परीक्षा तिथि
सहायक शिक्षक (Assistant Teacher) 11 अक्टूबर 2026
शिक्षक (Teacher) 25 अक्टूबर 2026
व्याख्याता (Lecturer) 29 नवंबर 2026

लंबे समय से था इंतजार

गौरतलब है कि प्रदेश में शिक्षक भर्ती के लिए विज्ञापन और कैलेंडर का इंतजार पिछले कई महीनों से किया जा रहा था। व्यापम ने 15 अक्टूबर 2025 को अपने वार्षिक कैलेंडर में कुछ तिथियां ‘आरक्षित’ रखी थीं, जिन्हें अब शिक्षक भर्ती के लिए फाइनल किया गया है। इन तारीखों के ऐलान के बाद उन हजारों अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली है जो कोचिंग और स्वाध्याय के माध्यम से तैयारी में जुटे थे।

अभ्यर्थियों के लिए निर्देश

व्यापम ने स्पष्ट किया है कि ये संभावित तिथियां हैं और अभ्यर्थियों को विस्तृत दिशा-निर्देश, सिलेबस, पात्रता और प्रवेश पत्र से संबंधित जानकारी के लिए समय-समय पर व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in को देखते रहना चाहिए। विशेषज्ञों का मानना है कि परीक्षा के लिए अब पर्याप्त समय मिल गया है, जिससे छात्र अपनी रणनीति बेहतर बना सकते हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here