Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore News : महू में फिर लव जेहाद, उपचार के लिए आई...

Indore News : महू में फिर लव जेहाद, उपचार के लिए आई पीड़ित को लगाया नशे का इंजेक्शन, अश्लील फोटो खींचकर रहा था ब्लेकमैल

0
166
Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर : इंदौर के पास महू के पातालपानी क्षेत्र स्थित बेलामोर रिसोर्ट में रविवार दोपहर करीब 4 बजे दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। मामले में आरोपी डॉक्टर सईद खान पर महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। घटना से आक्रोशित युवती के परिजनों ने आरोपी के घर पर तोड़फोड़ कर आगजनी कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।

Indore News : चार माह से ब्लैकमेल कर रहा था आरोपी मिली जानकारी के अनुसार आरोपी डॉ. सईद खान गुजरखेड़ा में क्लिनिक संचालित करता है। करीब चार माह पहले पीड़िता उपचार के लिए उसके पास पहुंची थी। उसी दौरान आरोपी ने महिला को नशीला इंजेक्शन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। इसके बाद से वह महिला को जान से मारने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल कर रहा था।

Indore News : रविवार को भी आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल कर बेलामोर रिसोर्ट बुलाया, जहां उसके साथ फिर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी एक हिंदू संगठन को दी, जिसके बाद संगठन के कार्यकर्ता उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। घटना बडगोंदा पुलिस थाना क्षैत्र के पाताल पानी स्थित एक फार्म हाऊस की है।

Indore News : पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी हिरासत में

Indore News : पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉ. सईद खान के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरी और आक्रोशित परिजन और भीड़ ने घर व क्लिनिक पर तोड़ फोड़ कर दी घटना की जानकारी फैलते ही आम्बाचंदन क्षेत्र में आरोपी के घर के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। वहीं गुजरखेड़ा स्थित आरोपी के बंद क्लिनिक पर भी पथराव किया गया। सूचना मिलते ही महू कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

Indore News : पुलिस बल तैनात

Indore News : तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है। तो वहीं दुसरी और हिन्दू जागरण मंच आज महू SDM को ज्ञापन देगा जिसमे आरोपी के क्लीनिक और फार्म हाऊस को तोड़ने की मांग की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here