Monday, October 5, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : अफीम की अवैध खेती को लेकर सियासत गर्म: भूपेश...

CG NEWS : अफीम की अवैध खेती को लेकर सियासत गर्म: भूपेश बघेल ने बीजेपी पर कटाक्ष किया, अजय चंद्राकर ने कहा– प्रशासनिक और राजनीतिक संरक्षण की जांच जरूरी

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में अफीम की अवैध खेती लगातार सामने आने से राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा ब्लॉक में तीन अलग-अलग खेतों में अफीम पकड़े जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर बीजेपी पर तंज कसा। उन्होंने लिखा कि “‘सुशासन’ के ‘अफ़ीम स्टार्टअप’ की नई ब्रांच अब लैलूंगा में पाई गई है।” बघेल ने कहा कि अब बीजेपी को अपना चुनाव चिन्ह “कमल के फूल” की जगह “अफ़ीम का फूल” कर लेना चाहिए।

CG NEWS : वहीं, वरिष्ठ BJP नेता और विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि अफीम जैसी अवैध गतिविधियों पर केवल बयानबाजी से काम नहीं चलेगा। उन्होंने प्रशासनिक और राजनीतिक संरक्षण की जांच कर सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया। अजय चंद्राकर ने भूपेश बघेल के बयान को चर्चा में बने रहने की राजनीति करार दिया और कहा कि केवल तथ्यों की जांच और चिन्हांकन के बाद ही कार्रवाई होनी चाहिए।

CG NEWS : यह घटना पिछले 17 दिनों में छत्तीसगढ़ में पकड़े गए पांचवें अफीम मामले के रूप में दर्ज हुई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सभी तथ्यों की जांच कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here