Sunday, August 23, 2026
Home Chhattisgarh Balod News : “नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफार्म” अभियान शुरू भाजपा का– जनता...

Balod News : “नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफार्म” अभियान शुरू भाजपा का– जनता तक पहुंचेंगे लाभ

Balod News
Balod News

Balod News : बालोद:- छत्तीसगढ़ के बालोद जिला में गुंडरदेही के शारदा वाटिका में GST सम्मेलन का आयोजन हुआ जहां पर अनेक वक्ताओं ने अपने-अपने मत को रखते हुए कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हाल ही में जीएसटी दरों में ऐतिहासिक कमी की है। इस निर्णय का सीधा लाभ आम जनता, किसानों, व्यापारियों और मध्यम वर्ग को मिलने जा रहा है।

Balod News : इन सुधारों को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में “नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफार्म” अभियान की शुरुआत की है।भाजपा नेताओं का कहना है कि मोदी सरकार के इस कदम से रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती होंगी, खेती-किसानी की लागत घटेगी, दवाइयों और इलाज की लागत कम होगी और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। यही नहीं, जीएसटी व्यवस्था और अधिक सरल व पारदर्शी बनेगी, जिससे छोटे-बड़े व्यापारियों को सीधा फायदा होगा।

Balod News : अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर जनता को सुधारों के बारे में बताएंगे। साथ ही जिला पंचायत, नगर निगम और नगर पालिका स्तर पर विशेष बैठकें आयोजित होंगी। इन बैठकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया जाएगा और लोगों को विस्तार से बताया जाएगा कि जीएसटी में कटौती से उनके जीवन पर सकारात्मक असर कैसे पड़ेगा।भाजपा ने तय किया है कि प्रत्येक शक्ति केंद्र पर होर्डिंग लगाए जाएंगे और प्रमुख बाजारों तथा दुकानों पर जागरूकता स्टिकर चिपकाए जाएंगे।

Balod News : इससे आमजन को सीधे यह संदेश मिलेगा कि कर सुधार केवल कागजी बदलाव नहीं, बल्कि उनके जीवन को आसान और सस्ता बनाने का ठोस प्रयास है।पार्टी नेताओं का मानना है कि “नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफार्म” केवल कर प्रणाली में तकनीकी सुधार नहीं, बल्कि एक जन-कल्याणकारी कदम है, जिसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर दीर्घकालीन होगा।

Balod News : भाजपा ने जनता से अपील की है कि वे इस अभियान से जुड़ें और कर सुधारों के लाभ के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करें।भाजपा का दावा है कि मोदी सरकार का यह फैसला जनता की आर्थिक सुरक्षा और विकास की गारंटी है। पार्टी का विश्वास है कि इन सुधारों से न केवल व्यापार और उद्योग जगत को नई ताकत मिलेगी, बल्कि गांव-गांव में समृद्धि और खुशहाली का मार्ग प्रशस्त होगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here