Sunday, May 17, 2026
32.1 C
Raipur

CG NEWS : सेजेस रायकेरा में 76 वाँ संविधान उद्देशिका वाचन कराकर सांसद राधेश्याम राठिया ने किया साइकिल वितरण

CG NEWS : गौरी शंकर गुप्ता /घरघोड़ा- स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रायकेरा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित कर 76वाँ संविधान दिवस मनानीय सांसद महोदय श्री राधेश्याम राठिया ने संविधान उद्देशिका वाचन कराकर संविधान दिवस की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हर भारतीय के लिए 26 नवंबर का दिन बेहद खास होता है यही वह दिन है जब देश की संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था संविधान ही हमें एक स्वतंत्र देश का स्वतंत्र नागरिक की भावना का एहसास कराता है| राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रामकुमार पटेल के कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया.

जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया सभी विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की फोटो रंगोली के माध्यम से कक्षा 12वीं की छात्राओं द्वारा बनाई गई| कक्षा 10वीं की छात्राओं ने भारतीय संसद भवन की रंगोली बनाई |कार्यक्रम की शुरुआत सबसे पहले भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल अर्पण,पूजाअर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई विद्यालय के स्टाफ एवं विद्यार्थियों तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा संविधान उद्देशिका का वाचन माननीय सांसद श्री राधे श्याम राठिया द्वारा कराया गया| जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अरुणधर दीवान ने संविधान की प्रस्तावना पर जानकारी देते हुए कहा कि संविधान की प्रस्तावना इसकी आत्मा है।

 

प्रस्तावना से मतलब है कि भारतीय संविधान के जो मूल आदर्श हैं उन्हें प्रस्तावना के माध्यम से संविधान में समाहित किया गया है संविधान की प्रस्तावना में नागरिकों के लिए राजनीतिक आर्थिक हुआ सामाजिक न्याय के साथ स्वतंत्रता के सभी रूप शामिल है| जिला महामंत्री श्री नरेश कुमार पंडा ने कहा की नागरिकों को आपसी भाईचारा के माध्यम से व्यक्ति के सम्मान तथा देश की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने का संदेश देती है| घरघोड़ा मंडल अध्यक्ष श्री राजेश पटेल ने कहा भारत का संविधान दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान है|

CG NEWS : प्राचार्य श्री शैलेंद्र कुमार कर्ण ने बताया की इसको बनाने में 2 साल 11 माह 18 दिन लगे थे यह 26 नवंबर 1949 को पूरा हुआ और इसे अपनाया गया इसके बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ| छत्तीसगढ़ शासन की माहिती सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत सत्र 2025-26 में अध्यनरत कक्षा 9 वीं की पात्र 60 बालिकाओ को नि:शुल्क साइकिल वितरित किया गया साइकिल पाकर बालिकाओं के चेहरे खुशी से खिल गए विद्यालय में अध्यनरत बालिकाओं का कहना है कि हम विद्यालय में दूसरे गांव से आकर अध्ययन करते हैं अब हमें साइकिल मिल जाने से हमें रोज विद्यालय पैदल आना नहीं पड़ेगा इससे हमारे समय बचेगा और हमें थकान से मुक्ति मिलेगी जिससे हम अच्छे से अध्यापन कार्य कर पाएंगे जिससे हमारा परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत आएगा|

 

CG NEWS : हम आपको बता दें कि यह विद्यालय हमेशा से ही प्राचार्य श्री शैलेंद्र कुमार कर्ण के सक्रियता के कारण शासन के प्रत्येक योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करता आया है| यहां का परीक्षा परिणाम भी सदैव उत्कृष्ट ही रहता है स्वच्छता के क्षेत्र में यह विद्यालय पूरे जिले में अपना स्थान रखता है|इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय शाला प्रबंध समिति की अध्यक्ष श्रीमती कुमुदनी राठिया, श्री समयनाथ माझी, लोचन प्रसाद पटेल श्रीमती अल्मा सोरेॅग, श्रीमती दिव्या माधुरी तिग्गा,खेम सिंह राठिया,तनुजा यादव,टिकेश प्रधान, दिनेश्वर प्रसाद कुर्रे,दशरथ साव, दया सागर देहरी, रूद्र प्रताप पुरसेट, कुमारी यमुना बरिहा, मुरली साहू, हितेश्वर निषाद, जग्गू राठिया एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा|

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Global Health Emergency: अफ्रीका में ईबोला का हाहाकार! WHO ने घोषित की Global Health Emergency, नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक...

Related Articles

Popular Categories