CG News : माकड़ी के ग्राम बागबेड़ा में धूमधाम से मनाया गया नवा खाई पर्व, पारंपरिक खेलों में दिखी संस्कृति की झलक

VIKASH KHALKHO

रोशन सेन/माकड़ी – बस्तर अंचल का प्रमुख पर्व नवा खाई मंगलवार को ग्राम बागबेड़ा में बड़ी ही धूमधाम और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। नवा खाई बस्तर के आदिवासियों का सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि जीवन शैली और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रतीक है। यह नई फसल की खुशी और पूर्वजों की स्मृति को समर्पित पर्व माना जाता है।

Read News : CG News : 103 साल पुरानी परंपरा : राजनांदगांव की सुमति मंडल में धूमधाम से विराजे गणपति बप्पा, विसर्जन झांकी में दिखेगा गजेन्द्र मोक्ष

नई फसल पकते ही परिवारजन मिलकर धान का चिवड़ा (चूड़ा) तैयार करते हैं। सबसे पहले इसे देवताओं और पूर्वजों को अर्पित किया जाता है, उसके बाद परिवारजन कुहड़ी पत्ते में परोसे गए चिवड़े का सेवन करते हैं। परंपरा के अनुसार इस दिन बच्चों को मिट्टी के खिलौने भेंट किए जाते हैं और गांव में गीत, संगीत और नृत्य के साथ उत्सव का माहौल रहता है। यह पर्व सामाजिक एकता, पारंपरिक ज्ञान और संस्कृति संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम है।

ग्राम बागबेड़ा में नवा खाई पर्व के अवसर पर पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। इसमें जलेबी दौड़, रस्साकसी, गेड़ी दौड़ और मटकी फोड़ जैसे खेल रखे गए। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

Read News : APAAR ID : छात्रों को मिलेगी यूनिक डिजिटल पहचान, डिग्री-सर्टिफिकेट हमेशा रहेंगे सुरक्षित और आसानी से उपलब्ध

त्योहार को सफल बनाने में ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया। सहयोग राशि प्रदान करने वालों में बिरजू राम मरकाम, दयाराम मरकाम, महेश नेताम, महेश मरकाम, गौतम नेताम, संतलाल नेताम, वीरेंद्र मरकाम, अंबी मरकाम और चमरा राम मरकाम सहित कई लोग शामिल रहे।

नवा खाई पर्व ने एक बार फिर गांव के बच्चों और युवाओं में पारंपरिक शिक्षा और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का अवसर दिया।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *