Saturday, May 16, 2026
35.3 C
Raipur

Balrampur News : जनजातीय गौरव और आदर्श जीवनशैली से ही सशक्त व विकसित भारत का निर्माण संभव: वैभव सुरंगे

Balrampur News : बलरामपुर : संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा, अंबिकापुर के द्वारा उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के तत्वावधान में आयोजित जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीतः ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन विश्वविद्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में किया गया।

Balrampur News : कार्यशाला के मुख्य अतिथि श्री सुभाष बडोले जी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री कल्याण आश्रम, विशिष्ठ अतिथि श्री महेश्वर सिंह जी प्रांत संगठन मंत्री, कल्याण आश्रम एवं श्री पनतराम भगत जी, जशपुर प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष, कल्याण आश्रम थे। कार्यशाला के मुख्यवक्ता श्री वैभव सुरंगे जी, अखिल भारतीय युवा प्रमुख, वनवासी कल्याण परिषद् रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर प्रेम प्रकाश सिंह जी ने किया। मंच पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. शारदा प्रसाद त्रिपाठी जी भी उपस्थित थे। विश्वविद्यालय से सम्बद्ध समस्त महाविद्यालयों से आये जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत कार्यक्रम के संयोजक एवं सहसंयोजक भी कार्यशाला में शामिल हुये। कार्यशाला के दौरान जनजातीय नायकों एवं स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

Balrampur News : कार्यशाला में वनवासी कल्याण आश्रम से श्री अनिल भगत जी, श्री करण साय जी, श्री बंशीधर उरांव जी, श्री अजय इंगोले जी, श्री रामलखन सिंह पैकरा जी, श्री शिरीष कुराने जी एवं श्री इंदर भगत जी एवं विभाग प्रचारक श्री हेमन्त नाग जी उपस्थित रहे।

Balrampur News : सर्वप्रथम विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. शारदा प्रसाद त्रिपाठी जी ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। उन्होंने राज्य शासन द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के महत्वपूर्ण पहलुओं पर संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत की तथा 01 नवम्बर से 15 नवम्बर तक चलने वाले पखवाड़े में विभिन्न आयोजनों के संदर्भ में जानकारी प्रस्तुत किया। उन्होंने राष्ट्रगीत वन्देमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उसके ऐतिहासिक संदर्भों का उल्लेख किया एवं जनजातीय समुदाय के द्वारा अपने लोगों के प्रति संवेदनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत कर सभी को प्रेरित किये।

Balrampur News : मुख्यवक्ता श्री वैभव सुरंगे जी, अखिल भारतीय युवा प्रमुख, वनवासी कल्याण परिषद ने जनजातीय समाज के स्वयं की आध्यात्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक समृद्धि का उल्लेख किया। 250 वर्ष पूर्व सरगुजा में गोंड राजा के शासन की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। शासन की योजनायें बनाते समय जनजातीय समाज के सुझावों को शामिल किये जाने का आह्वान किया।

 

Balrampur News : उन्होंने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस का प्रथम कार्यक्रम 15 नवम्बर, 2021 को भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के उपलक्ष्य पर भोपाल में माननीय प्रधानमंत्री जी के उपस्थिति में आयोजित की गई। इतिहास के कई ऐसे उदाहरण उन्होंने प्रस्तुत किये जिससे जनजातीय समाज की सरलता एवं उनके दृढ़ निश्चय तथा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने परालकोट विद्रोह, भील जनजातीय विद्रोह, शहीद तिलका मांझी, शहीद वीर नारायण सिंह, शहीद सुरेन्द्र साय, शहीद टाण्डिया मामा सहित अनेक जनजातीय स्वतंत्रता वीरों की गाथा से सभी को प्रेरित किये। वैभव सुरंगे जी ने भगवान बिरसा मुंडा के सम्पूर्ण जीवनगाथा का उल्लेख किया।

Balrampur News : जिसमें स्वतंत्रता के लिये निरंतर संग्राम का आत्मबल, अनोखा नेतृत्व क्षमता, समाजसेवा, त्याग की बातें सामने आई जो प्रेरणादायक थीं। उन्होंने राष्ट्र नायक भगवान बिरसामुंडा के बिरसाईत पंथ की खूबियों की भी चर्चा की। उन्होंने अपने उदबोधन में सिद्धो-कान्हों के संथाल विद्रोह के ऐतिहासिक संदर्भ का भी उल्लेख किया एवं साथ ही माड़िया समुदाय के घोटुल परंपरा, मेद्यालय की खासी जनजातीय नृत्य, मणिपुर के जादोनांग जनजातीय विद्रोह सहित जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत को अनेक उदाहरणों से विस्तृत विवरण प्रस्तुत किये।

Balrampur News : कुलपति जी ने इस अवसर पर जनजातीय समाज के सरलता, प्रकृति प्रेम, स्वाभिमान, स्वतंत्रता कायम रखने के लिये संग्राम एवं बलिदान तक का संघर्ष की जीवटता, सामाजिक सामुदायिकता, लैंगिक समानता एवं परंपरागत ज्ञान को सहेज कर अगले पीढ़ियों में हस्तांतरण की कुशलता को अपनाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा की विश्व का जनमानस आज वैज्ञानिक एवं औद्योगिक प्रगति के चलते भौतिक उन्नति के बावजूद तनाव, मानसिक बीमारियां, महामारी एवं प्रदूषण से पीड़ित है। ऐसे दुर्भाग्यपूर्ण हालात में हमसब को जनजातीय जीवनशैली को अपनाना ही होगा। तथाकथित मुख्यधारा का सम्पूर्ण विलय जनजातीय जीवनधारा में एक बहुत बड़ी दुर्घटना होगी। हमें सतर्कता के साथ जनजातीय समाज की सहमति से उन्हें आधुनिकता ओर प्रेरित करना होगा ताकि उन्हें शिक्षा स्वास्थ्य एवं अन्य संसाधनों का उचित लाभ मिल सके।

Balrampur News : कुलपति जी ने वनवासी जनजातीय समाज कल्याण आश्रम के वनयोगियों के सेवाभाव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुये कहा कि भारत के विश्वविद्यालयों को जनजातीय कल्याण आश्रम के साथ मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) करना चाहिये ताकि विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों में पिछड़े इलाके में जाकर सेवाभाव से देशकार्य करने की प्रेरणा मिलता रहे। कुलपति जी ने यह भी कहा कि हमें भारत जैसे देश में जहां अभी भी गरीबी और बेरोजगारी की विभीषिका के चलते किसान आत्महत्यायें कर रहे हैं, अमानवीय परिस्थिति में अस्थायी कर्मचारी दशकों से कार्य करने को मजबूर हैं वहां शासकीय कार्य संस्कृति में कीमती उपहार का आदान-प्रदान तत्काल बंद कर देना चाहिये एवं विश्वविद्यालय को व्याप्क स्तर पर चल रहे लोकधन लूट सहित हर तरह के वित्तीय एवं अन्य भ्रष्टाचार के खिलाफ दृढ़ता से खड़ा होना चाहिये।

 

 

Balrampur News : कार्यशाला के संयोजक डॉ. समन नारायण उपाध्याय थे एवं मंच संचालन श्री आनंद कुमार के द्वारा किया गया। इस कार्यशाला में विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव श्री प्रवीण अग्रवाल, सहायक कुलसचिव श्री रामजी लाल मंडावी एवं श्री टेमन लाल देवांगन, श्री सी.एल. टण्डन तथा विश्वविद्यालय प्रशासनिक परिवार, शिक्षण विभाग के समस्त प्राध्यापक एवं विद्यार्थीगण भी उपस्थित रहे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Girls Empowerment: तलईपल्ली में ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान’ का आगाज, 13 गांवों की 40 बेटियां बनेंगी आत्मनिर्भर

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा/रायगढ़: एनटीपीसी (NTPC) तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना...

Police Failure: अंबिकापुर में पुलिस को खुली चुनौती: राजीव भवन में तीसरी बार चोरी, दीवारों पर लिखी भद्दी गालियां

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने...

Minister’s Simplicity: मैकेनिक के टिफिन का स्वाद ले उड़े ऊर्जा मंत्री, फाइव स्टार होटल को बताया फेल

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर...

Suicide Point: ग्वालियर किले की प्राचीर से फंदा लगाकर महिला ने लगाई छलांग, मौत

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में किले की पहाड़ी...

Chilphi Valley: राजधानी की तपिश से मिलेगी राहत! रायपुर से बस 4 घंटे दूर है ‘छत्तीसगढ़ का चेरापूंजी’

कबीरधाम/रायपुर: चिलचिलाती गर्मियों में अगर आप शिमला या मनाली...

Related Articles

Popular Categories