Jabalpur News : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का तीखा हमला, देखें वीडियो…

Parivesh

जबलपुर। Jabalpur News : बगेश्वरधाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने तीखे बयानों को लेकर चर्चा में हैं। जबलपुर में आयोजित एक धर्मसभा के दौरान उन्होंने पाकिस्तान और पहलगाम हमले को लेकर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने भारत की सेना पर गर्व जताते हुए कहा, “ये नया भारत है, जो दुश्मन के घर में घुसकर मारता है।”

धीरेंद्र शास्त्री ने पाकिस्तान पर तंज कसते हुए कहा, “जो लुगाइयाँ नहीं संभाल पा रहा, वो देश क्या संभालेगा?” उन्होंने इसे भारत का बेटा बताते हुए कहा कि “अब वक्त आ गया है कि POK को भारत अपने कब्जे में ले।”

उन्होंने कहा कि देश के दो ही असली हीरो हैं – एक जो सरहद पर खड़ा है और दूसरा जो खेत में। शास्त्री ने राष्ट्रवाद से लबरेज अंदाज़ में श्रोताओं से भारत के समर्थन में आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। समर्थक इसे राष्ट्रभक्ति की भावना बता रहे हैं तो कुछ इसे विवादास्पद बयान करार दे रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *