Jabalpur News : चित्रकार ने सड़क पर उतारी यातायात की तस्वीर, सीएम समेत अधिकारी भी में शामिल….देखें वीडियो

Parivesh

जबलपुर | Jabalpur News : जबलपुर के रानीताल चौक पर यातायात सुधारने का अनोखा प्रयास देखने को मिला, जब स्थानीय चित्रकार अभिषेक गुप्ता ने अपनी चित्रकला के माध्यम से आमजन को संदेश देने की पहल की। उन्होंने अपनी कला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना, एसपी सम्पत उपाध्याय और विधायक अभिलाष पांडे को भी चित्रित किया।

अभिषेक गुप्ता का कहना है कि इस चित्र का उद्देश्य जबलपुर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने सड़क पर ही लाइव पेंटिंग की, जिसे देखने वालों की भीड़ लग गई। लोग इस चित्र को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। यह दृश्य शहरवासियों को आकर्षित कर रहा है और एक सकारात्मक संदेश भी दे रहा है।

यह पहल न सिर्फ रचनात्मक है, बल्कि प्रशासन और जनता के बीच सहयोग की भावना को भी दर्शाती है। सोशल मीडिया पर भी इस चित्रकला की जमकर सराहना हो रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *