Monday, August 17, 2026
Home Chhattisgarh Balrampur Accident : थमने का नाम नहीं ले रहे सड़क हादसे, कल...

Balrampur Accident : थमने का नाम नहीं ले रहे सड़क हादसे, कल खरौरा के बाद आज बलरामपुर में भीषण टक्कर….

बलरामपुर | Balrampur Accident : बलरामपुर जिले में राजपुर थाना क्षेत्र के पास एक यात्री बस और ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई और एक महिला उसके नीचे दब गई। हादसे में 10 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कल ही रायपुर के खरौरा क्षेत्र में सड़क हादसे में जानें गई थीं, और अब बलरामपुर की यह घटना एक बार फिर ट्रैफिक और वाहन फिटनेस पर सवाल खड़े कर रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल करने का प्रयास किया है। लगातार हो रहे हादसों से लोगों में दहशत का माहौल है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here