Kabirdham Rice Scam: कबीरधाम में डेढ़ करोड़ का धान घोटाला उजागर, समिति प्रबंधक और ऑपरेटर पर FIR के निर्देश

Kabirdham Rice Scam: कवर्धा | कबीरधाम जिले में एक बार फिर बड़े धान घोटाले का मामला सामने आया है। पंडरिया और लोहारा विकासखंड में खाद्य विभाग की जांच के दौरान करीब डेढ़ करोड़ रुपए के धान घोटाले का खुलासा हुआ है। मामले को गंभीर आर्थिक अनियमितता मानते हुए खाद्य अधिकारी ने संबंधित समिति प्रबंधक और ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

Kabirdham Rice Scam: जानकारी के अनुसार, विकासखंड पंडरिया की कामठी समिति में खाद्य विभाग द्वारा की गई जांच में 3289 क्विंटल धान की फर्जी खरीदी और विक्रय का मामला सामने आया। वहीं लोहारा विकासखंड के धरमगढ़ क्षेत्र में भी करीब 1200 क्विंटल धान की हेराफेरी उजागर हुई है।

READ MORE: Raigarh Crime Case: रायगढ़ में किशोर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, शराब पार्टी के विवाद में दोस्तों ने की बेरहमी से हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Kabirdham Rice Scam: प्रारंभिक जांच में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की राशि के गबन की आशंका जताई गई है। आरोप है कि प्रभारी प्रबंधक दयाराम पुसऊ, ऑपरेटर और अन्य संबंधित लोगों ने आपस में मिलीभगत कर राशि का बंदरबांट किया।

Kabirdham Rice Scam: खाद्य विभाग के अनुसार घोटाले से जुड़ी राशि संबंधित समिति प्रबंधक, ऑपरेटर और अन्य दोषियों से वसूली योग्य है। मामले में विभागीय जांच के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Kabirdham Rice Scam: खाद्य अधिकारी चंद्रशेखर देवांगन ने इसे शासन की धान उपार्जन नीति का गंभीर उल्लंघन बताया है। उन्होंने कहा कि यह मामला शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाने और सुनियोजित षड्यंत्र का प्रतीत होता है। इसी के चलते संबंधित समिति प्रबंधक और ऑपरेटर के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

READ MORE: Raipur Crime: रायपुर के इंद्रप्रस्थ परिसर में युवक का शव मिलने से हड़कंप, छत पर फंदे से लटका मिला शव**

Kabirdham Rice Scam: घोटाले के सामने आने के बाद जिले में हड़कंप की स्थिति है। अब पूरे मामले में आगे की जांच और अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories