Wednesday, September 23, 2026
Home Chhattisgarh CG News : मिडिल स्कूल आमगांव में मनाया गया हिंदी दिवस

CG News : मिडिल स्कूल आमगांव में मनाया गया हिंदी दिवस

साल्हेवारा। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला आमगांव घाट में हिंदी दिवस मनाया गया। शिक्षक देवकरण सेन के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने राष्ट्रभाषा हिंदी पर आधारित विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

हिंदी दिवस के अवसर पर शुद्ध हस्तलेखन, श्रुतिलेख, चित्रकला, कविता और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Read News : CG News : पुलिस अधीक्षक ने दुर्गा उत्सव समितियों को गरबा व आयोजनों में पारंपरिक और सामाजिक आस्था बनाए रखने के निर्देश दिए

शिक्षक देवकरण सेन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक देश की अपनी राष्ट्रभाषा होती है और हमारे देश की राष्ट्रभाषा हिंदी है। यह भाषा घर से लेकर संसद तक सभी क्षेत्रों में उपयोग होती है और हमें इसे हमेशा सम्मान देना चाहिए। शिक्षक नरेश कुमार चंदेल ने कहा कि हमें अपने दैनिक बोलचाल में अधिक से अधिक हिंदी शब्दों का प्रयोग करना चाहिए।

Read News : CG News : धर्म नगरी डोंगरगढ़ में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल का जिला प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर शिक्षिकाएं लक्ष्मी जाम्बुलकर और जामवती रोडेस्कर ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।

Share The News
Previous articleCG News : नई उद्योग नीति से बस्तर में विकास का नया सूर्योदय: रत्नावली कौशल
Next articleCG Accident News : दशगात्र में शामिल होने आई दो महिलाओं को पिकअप ने रौंदा, दोनों की मौके पर मौत
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here