National Forensic Science University in CG : छत्तीसगढ़ को मिलेगी नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की सौगात, अमित शाह 22 जून को करेंगे भूमिपूजन…..

रायपुर। National Forensic Science University in CG : छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अब देश के फॉरेंसिक शिक्षा और अनुसंधान का नया केंद्र बनने जा रहा है। यहां नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NSFU) की स्थापना की जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 और 23 जून को रायपुर दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वे नवा रायपुर में यूनिवर्सिटी के स्थायी कैंपस का भूमिपूजन करेंगे।

40 एकड़ में फैलेगा परिसर, 350 करोड़ से होगा निर्माण
डिप्टी सीएम विजय शर्मा के अनुसार, नवा रायपुर में यूनिवर्सिटी के लिए 40 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। लगभग 350 करोड़ रुपये की लागत से यह आधुनिक विश्वविद्यालय तैयार किया जाएगा। खास बात यह है कि भवन निर्माण पूरा होने से पहले ही इसी शैक्षणिक सत्र से यूनिवर्सिटी में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इसके लिए एक ट्रांजिट कैंपस का भी उद्घाटन अमित शाह करेंगे।

शहीद अफसर के परिजनों से मिलेंगे शाह, जवानों से भी करेंगे संवाद
गृह मंत्री का यह दौरा केवल औपचारिक नहीं बल्कि भावनात्मक जुड़ाव से भी भरा होगा। वे बस्तर में शहीद एएसपी आकाश राव गिरिपंजे के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही, वे बस्तर क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बलों के जवानों से भी संवाद करेंगे और उनका मनोबल बढ़ाएंगे।

National Forensic Science University in CG

प्रशासनिक बैठक भी संभावित
इस दौरे में अमित शाह राज्य स्तर की उच्चस्तरीय प्रशासनिक बैठक की अध्यक्षता भी कर सकते हैं। हालांकि बैठक स्थल को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

छत्तीसगढ़ में NSFU की स्थापना को क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को तकनीकी मजबूती देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। इससे न केवल प्रदेश को विशेषज्ञ फॉरेंसिक पेशेवर मिलेंगे, बल्कि पूरे मध्य भारत के लिए यह संस्थान एक तकनीकी ज्ञान केंद्र के रूप में उभरेगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Chhattisgarh Rail Transformation: पीएम मोदी ने किया चांपा, बालोद और सरोना अमृत भारत स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण

Chhattisgarh Rail Transformation: रायपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों और क्षेत्रीय...

Related Articles

Popular Categories