Kesari 2 controversy : अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ पर TMC का वार, 7 प्रोड्यूसर्स पर FIR दर्ज……

Parivesh
Kesari 2 controversy : अक्षय कुमार की 'केसरी 2' पर TMC का वार, 7 प्रोड्यूसर्स पर FIR दर्ज......

मुंबई/कोलकाता। Kesari 2 controversy : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म ‘केसरी 2’ विवादों में घिर गई है। फिल्म के रिलीज से पहले ही इस पर गंभीर आरोप लगते नजर आ रहे हैं। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों के साथ कथित छेड़छाड़ और राजनीतिक उद्देश्यों के तहत किरदारों की गलत छवि पेश करने का आरोप लगाते हुए फिल्म के 7 प्रोड्यूसर्स के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

Kesari 2 controversy : TMC नेताओं का आरोप है कि फिल्म में इतिहास और संवेदनशील घटनाओं को तोड़-मरोड़कर दर्शाया गया है, जिससे ना केवल कुछ समुदायों की भावनाएं आहत हुई हैं, बल्कि यह जानबूझकर राजनीतिक एजेंडा फैलाने की कोशिश लगती है। TMC का दावा है कि फिल्म की पटकथा में बंगाल से जुड़े कुछ पात्रों और ऐतिहासिक घटनाओं को एकपक्षीय और भ्रामक तरीके से दिखाया गया है।

Kesari 2 controversy

पार्टी प्रवक्ता ने कहा, “हम रचनात्मक स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि कोई भी निर्माता ऐतिहासिक सच्चाइयों के साथ खिलवाड़ करे। ‘केसरी 2’ में तथ्यों को इस तरह से तोड़ा-मरोड़ा गया है कि यह बंगाल की संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े अहम योगदानों को ही नकारता है।”

FIR दर्ज होते ही फिल्म जगत में हलचल मच गई है। फिलहाल फिल्म के निर्माता और अक्षय कुमार की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सूत्रों के मुताबिक, मेकर्स कानूनी सलाह लेकर मामले को सुलझाने की दिशा में विचार कर रहे हैं।

इस विवाद के बाद अब यह देखना होगा कि ‘केसरी 2’ की रिलीज़ पर क्या असर पड़ता है, और क्या सेंसर बोर्ड या कोर्ट इस पर कोई निर्देश जारी करता है। बता दें कि ‘केसरी’ फ्रेंचाइज़ी की पहली फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी, जो 1897 के सारागढ़ी युद्ध पर आधारित थी और सुपरहिट साबित हुई थी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *