Thursday, May 28, 2026
32.1 C
Raipur

Corona in Indore : फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, 24 घंटे में 12 नए मरीज, कुल एक्टिव केस 75

इंदौर। Corona in Indore : शहर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटों में 31 सैंपलों की जांच में से 12 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही शहर में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है।

Corona in Indore : स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रोजाना सामने आ रहे मामलों में इजाफा चिंताजनक है। कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद मरीजों को होम आइसोलेशन और मेडिकल निगरानी में रखा गया है। इंदौर में स्वास्थ्य अमला फिर से सतर्क हो गया है और टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने, सैनिटाइजर के उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की सलाह दी है। प्रशासन भी कोरोना गाइडलाइन का पालन सख्ती से कराने की तैयारी में है।

फिलहाल राहत की बात यह है कि नए संक्रमितों में अधिकांश की हालत स्थिर है, लेकिन लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है और निगरानी बढ़ा दी गई है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories