Bollywood: प्रभास की सुपरहिट साइंस-फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। निर्देशक नाग अश्विन ने बताया है कि ‘कल्कि 2’ की रेगुलर शूटिंग अक्टूबर 2026 के मध्य से शुरू होगी। फिल्म की लीड स्टारकास्ट की डेट्स भी फाइनल हो चुकी हैं।
अक्टूबर से शुरू होगी शूटिंग
नाग अश्विन ने वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि इस साल की शुरुआत में अमिताभ बच्चन और कमल हासन के साथ कुछ सीन्स शूट किए जा चुके हैं। अब प्रभास की डेट्स भी मिल गई हैं और अक्टूबर से फिल्म की नियमित शूटिंग शुरू की जाएगी। मेकर्स का लक्ष्य 2027 के मध्य तक शूटिंग पूरी करने का है। इसके बाद फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन और VFX पर काम किया जाएगा।
2028 में रिलीज हो सकती है ‘कल्कि 2’
निर्देशक के मुताबिक, शूटिंग पूरी होने के बाद ही फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट तय की जाएगी। हालांकि, मौजूदा टाइमलाइन को देखते हुए ‘कल्कि 2’ के 2028 में सिनेमाघरों में आने की उम्मीद जताई जा रही है।
दीपिका पादुकोण की जगह साई पल्लवी?
‘कल्कि 2898 एडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था और फिल्म को हाल ही में 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में भी सम्मान मिला। फिल्म ने बेस्ट पॉपुलर फिल्म का पुरस्कार जीता, जबकि प्रोडक्शन डिजाइन के लिए भी अवॉर्ड मिला।
सीक्वल की कास्ट को लेकर भी लगातार चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण ‘कल्कि 2’ में नजर नहीं आएंगी और उनके किरदार से जुड़े हिस्से के लिए साई पल्लवी का नाम सामने आया है। वहीं प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन के दोबारा फिल्म का हिस्सा होने की जानकारी सामने आई है।






