UP Meerut Crime News : इंस्टाग्राम पर आख़िरी वीडियो, फिर सिर में गोली – 11वीं के छात्र की रहस्यमयी मौत…..

मेरठ। UP Meerut Crime News : मवाना कस्बे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र वंश (18) का माथे पर गोली लगी लाश तहसील के पास स्थित एक ट्यूबवेल पर पड़ी मिली। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

UP Meerut Crime News : मामले को और रहस्यमय बनाता है वंश द्वारा मौत से ठीक पहले इंस्टाग्राम पर डाला गया एक हैरान करने वाला वीडियो, जिसे लेकर पुलिस और साइबर टीम जांच में जुटी है। मौके से एक देसी तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं, जिससे पुलिस को प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की आशंका है। हालांकि परिजनों ने साफ तौर पर हत्या की आशंका जताई है और किसी साजिश की ओर इशारा किया है।

UP Meerut Crime News :

फोरेंसिक टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं, पुलिस ने मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट्स को कब्जे में लेकर तकनीकी विश्लेषण शुरू कर दिया है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर शोक और सनसनी दोनों का माहौल है।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से गहन जांच कर रही है। वंश के दोस्त, कॉल रिकॉर्ड और इंस्टाग्राम पोस्ट की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके।

यह मामला केवल एक युवक की मौत नहीं, बल्कि समाज के युवाओं के भीतर पनप रहे दबाव, अकेलेपन और अनकहे संघर्षों की कहानी भी हो सकता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories