Chhattisgarh Monsoon Update: छत्तीसगढ़ मानसून अपडेट के बीच प्रदेश में बारिश ने पूरी तरह रफ्तार पकड़ ली है। पिछले दो दिनों से रायपुर समेत कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे तक कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
छत्तीसगढ़ मानसून अपडेट के अनुसार राजधानी रायपुर में लगातार बारिश से मौसम काफी सुहाना हो गया है। उमस से राहत मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग मरीन ड्राइव पहुंचे। परिवार और दोस्तों के साथ लोगों ने बारिश का आनंद लिया। वहीं शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
#WATCH | Chhattisgarh: Severe waterlogging hits several parts of the city after incessant rain in Raipur. pic.twitter.com/PhZu2uQbn5
— ANI (@ANI) July 6, 2026
बिलासपुर में मानसून ने दी राहत
छत्तीसगढ़ मानसून अपडेट के तहत बिलासपुर में दिनभर हुई झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कई दिनों की गर्मी और उमस के बाद लोगों ने राहत महसूस की। बारिश के बाद शहर का मौसम खुशनुमा हो गया और लोग घरों से बाहर निकलकर मौसम का आनंद लेते नजर आए।
#WATCH | Chhattisgarh: Following overnight rainfall, severe waterlogging occurred in several areas of the Raipur. Water levels rose to knee-deep in some places. Many households faced damage to their belongings as dirty water entered their homes. pic.twitter.com/bnpDw3giLn
— ANI (@ANI) July 5, 2026
धमतरी में 13 घंटे लगातार बारिश
छत्तीसगढ़ मानसून अपडेट के बीच धमतरी में लगातार 13 घंटे तक बारिश होती रही। पहली तेज बारिश में ही कई वार्ड पानी से भर गए। रामपुर वार्ड सबसे ज्यादा प्रभावित रहा, जहां कई घरों में पानी घुस गया। लोगों के घरेलू सामान भी पानी में डूब गए।स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हर साल बारिश के दौरान यही स्थिति बनती है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। वार्ड की गहरी डबरी भी पूरी तरह पानी में डूब गई है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है।
राजिम में घरों तक पहुंचा बारिश का पानी
छत्तीसगढ़ मानसून अपडेट के अनुसार राजिम में लगातार बारिश से पत्थर्रा और मेला ग्राउंड पूरी तरह पानी में डूब गए। महानदी किनारे बसे निचले इलाकों में कई घरों तक पानी पहुंच गया। लगातार बारिश से कुछ कच्चे मकानों की दीवारें भी कमजोर होकर गिरने लगी हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के समय ऐसी परेशानी आती है, लेकिन बाढ़ और जलभराव से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जाते।
गरियाबंद में टूटा पुल, गांवों का संपर्क प्रभावित
छत्तीसगढ़ मानसून अपडेट के दौरान गरियाबंद जिले में लगातार बारिश का असर साफ दिखाई दिया। छुरा-कुसमी मार्ग पर बरसाती नाले का पुल क्षतिग्रस्त हो गया। इसके कारण 10 से ज्यादा गांवों का मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हो गया।फिंगेश्वर क्षेत्र में भी कई घरों में पानी भर गया। दूसरी ओर लगातार बारिश के बाद जतमई जलप्रपात का जलस्तर काफी बढ़ गया है। छुट्टी होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता भी बनी हुई है।
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ मानसून अपडेट के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव का असर अभी भी प्रदेश पर बना हुआ है। इसी कारण अगले 24 से 48 घंटे तक मध्य और आसपास के जिलों में मध्यम से भारी तथा कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।मौसम विभाग ने तेज हवा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई है। लोगों से नदी-नालों के पास जाने से बचने, जलभराव वाले रास्तों पर सावधानी बरतने और मौसम संबंधी ताजा जानकारी पर नजर रखने की अपील की गई है।
प्रशासन भी अलर्ट मोड पर
छत्तीसगढ़ मानसून अपडेट के बीच प्रशासन ने निचले इलाकों पर नजर रखना शुरू कर दिया है। स्थानीय अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और जरूरत पड़ने पर राहत कार्य के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। यदि बारिश का यही सिलसिला जारी रहा तो कुछ और इलाकों में भी जलभराव और आवागमन प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।







