Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 का धमाका: ₹1748 करोड़ कमा बनी तीसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म

Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाते हुए दुनियाभर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का स्थान हासिल कर लिया है। फिल्म ने अब तक करीब 1,748.91 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

Dhurandhar 2 : इस उपलब्धि के साथ फिल्म ने पुष्पा 2 (1,742.10 करोड़ रुपए) को पीछे छोड़ दिया है। अब यह सिर्फ दंगल (लगभग 2,070 करोड़ रुपए) और बाहुबली 2 (करीब 1,788.06 करोड़ रुपए) से पीछे है।

Dhurandhar 2 : ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के 31वें दिन फिल्म ने भारत में 4.65 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में कुल नेट कलेक्शन 1,110.47 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 1,329.31 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

Dhurandhar 2 : वहीं ओवरसीज में फिल्म ने 31वें दिन 1.10 करोड़ रुपए कमाए, जिससे विदेशी बाजारों में कुल कलेक्शन 419.60 करोड़ रुपए हो गया। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1,748.91 करोड़ रुपए पहुंच चुका है।

Dhurandhar 2 : हालांकि पांचवें हफ्ते में फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई है, लेकिन वीकेंड पर इसमें हल्की बढ़त दर्ज की गई। हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा 4.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जबकि तमिल, तेलुगु और कन्नड़ वर्जन से सीमित कमाई हुई।

Dhurandhar 2 : फिल्म के पहले पार्ट धुरंधर को भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था, जिसने दुनियाभर में करीब 1,307 करोड़ रुपए की कमाई की थी और विदेशी बाजारों में भी शानदार प्रदर्शन किया था।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Administrative Reshuffle: राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; EOW और ACB में 10 वरिष्ठ पुलिस अफसरों की नई तैनाती

Administrative Reshuffle: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (General...

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर में FCI गोदाम की दीवार ढही; 7 मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची कई जानें

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर, सूरजपुर। मध्य भारत और छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories