जम्मू-कश्मीर : किश्तवाड़ में मचैल माता मंदिर के पास बादल फटा, बाढ़ जैसे हालात; बचाव कार्य जारी, भारी जनहानि की आशंका

VIKASH KHALKHO

जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के पड्डर उप-डिवीजन में 14 अगस्त को बादल फटने की घटना हुई है। यह हादसा पड्डर के चिशोती गांव में मचैल माता मंदिर के पास हुआ, जिसके बाद अचानक बाढ़ जैसे हालात बन गए। घटना की सूचना मिलते ही बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। कश्मीर के मेंढर इलाके से भी बादल फटने की खबर सामने आई है।

Read More : Elevated Urban Expressway : देश का पहला 8-लेन एलिवेटेड अर्बन एक्सप्रेसवे तैयार, 17 अगस्त को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन – IGI एयरपोर्ट सिर्फ 10 मिनट दूर

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि उन्हें स्थानीय विधायक सुनील कुमार शर्मा और जम्मू-कश्मीर के LoP से सूचना मिलने के बाद किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा से बात की। उन्होंने बताया कि चिशोती इलाके में बादल फटने से भारी जनहानि की आशंका है। प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ और बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गया।

Read More : Independence Day 2025 : नर्मदा की उफनती लहरों के बीच शान से लहराया तिरंगा, देखें वीडियो…

मंत्री ने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आवश्यक बचाव एवं चिकित्सा प्रबंधन की व्यवस्था की जा रही है। उनके कार्यालय को लगातार अपडेट मिल रहे हैं और हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *