Bacheli News : एनएमडीसी भर्ती नियमों में बदलाव के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग, देखें वीडियो

Sanjay Sahu

Bacheli News : फकरे आलम /बचेली : जिला कांग्रेस कमेटी दंतेवाड़ा ने आज एनएमडीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के नाम एक ज्ञापन बचेली गेस्ट हाउस में अधिशासी निदेशक बी. वेणकटेश्वलु को सौंपा। यह ज्ञापन एनएमडीसी की आगामी भर्ती प्रक्रिया को लेकर है, जिसमें स्थानीय बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता देने और पुराने भर्ती नियमों को यथावत बनाए रखने की मांग की गई है।

Bacheli News : इस अवसर पर पीसीसी सदस्य छविन्द्र कर्मा की उपस्थिति में जिला कांग्रेस महामंत्री सलीम रजा उस्मानी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष दुबे, किरंदुल नगर पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी, और कांग्रेस पार्षदगण उपस्थित रहे।

Bacheli News : ज्ञापन में प्रमुख रूप से निम्न बिंदुओं को लेकर मांग की गई:

* एनएमडीसी भर्ती नियमों को पूर्ववत बनाए रखा जाए।
* स्थानीय बेरोजगारों को शत-प्रतिशत प्राथमिकता दी जाए।
* युवाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था पूर्व की भांति बहाल की जाए।
* फील्ड अटेंडेंट जैसे न्यूनतम योग्यता वाले पदों की संख्या बढ़ाई जाए।
* लिखित परीक्षा केंद्र दंतेवाड़ा जिले में ही रखा जाए।

Bacheli News : कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि एनएमडीसी क्षेत्रीय युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा माध्यम है, ऐसे में बाहरियों को प्राथमिकता देना स्थानीय हितों के खिलाफ होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *