Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh CG News: गरियाबंद के दुतकैयां गांव में हिंसक झड़प के बाद तनाव,...

CG News: गरियाबंद के दुतकैयां गांव में हिंसक झड़प के बाद तनाव, भारी पुलिस बल तैनात, तीन आरोपी गिरफ्तार

CG News
CG News

CG News: गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के दुतकैयां गांव में 1 फरवरी की रात दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान कई घरों और वाहनों में आग लगा दी गई। झड़प के बाद गांव में तनाव का माहौल बना रहा और पूरा इलाका छावनी जैसा नजर आया। कर्फ्यू जैसे हालात के बीच भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

CG News: जानकारी के अनुसार, झड़प पुराने विवाद के चलते हुई। एक पक्ष के आरोपी हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आए थे और उन्होंने मामले में गवाही देने वालों पर हमला किया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों पर हमला किया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान उपद्रवियों ने कई घरों और वाहनों में आग लगा दी।

CG News: स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आईजी अमरेश मिश्रा मौके पर पहुंचे और झड़प को काबू में किया। पुलिस ने कल रात ही इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पूरे गांव में पुलिस बल के साथ फायर ब्रिगेड की टीम भी तैनात है। गांव में फिलहाल पुलिस का पूर्ण नियंत्रण है और प्रशासन शांति बहाल करने में जुटा हुआ है। रायपुर से अतिरिक्त फोर्स भी मौके पर पहुंचाई गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here