Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Indore M.P Crime News : इंदौर में मंदिरों में चोरी करने वाले 2...

M.P Crime News : इंदौर में मंदिरों में चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, पीतल के घंटे और दान पेटियां करते थे चोरी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर जिले के महू क्षेत्र के सिमरोल थाना इलाके में मंदिरों में चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।ये आरोपी मंदिरों में लगे पीतल के घंटे और दान पेटियों को निशाना बनाते थे।

शिव मंदिर से पीतल का घंटा किया था चोरी

पुलिस के अनुसार 12 फरवरी 2026 को ग्राम चोरल स्थित एक आश्रम के प्राचीन शिव मंदिर का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने पीतल का घंटा चोरी कर लिया था।इसके बाद 4 मार्च को ग्राम मेमदी के हनुमान मंदिर से भी पीतल का घंटा चोरी होने की घटना सामने आई।लगातार हो रही इन वारदातों को देखते हुए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।

CCTV और मुखबिर से मिला सुराग

सिमरोल पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।जांच के दौरान पुलिस को दो संदिग्ध युवक मिले, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

Read More : M.P News : रीवा में पुल के नीचे मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, घटना से गांव में मचा हड़कंप

राहुल और राजू ने कबूला जुर्म

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना नाम राहुल और राजू बताया और मंदिरों से पीतल के घंटे और दान पेटियां चोरी करना कबूल कर लिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीतल के कई घंटे, दान पेटी का ताला और एक सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी भी बरामद की है।

पूछताछ जारी

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उन्होंने अन्य मंदिरों में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है या नहीं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here