M.P News : रीवा में पुल के नीचे मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, घटना से गांव में मचा हड़कंप

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्राम पंचायत शितलहा के पास स्थित पुल के नीचे एक युवक का शव मिला।

सुबह के समय जब ग्रामीण पुल के पास से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर नीचे पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

मृतक की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सुगन बसोर (पिता पप्पू बसोर) निवासी बरुहा टोला, भनिगवां के रूप में हुई है।शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए

सूचना मिलने के बाद जवा थाना प्रभारी कमलेश साहू पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया।इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा भेज दिया।

Read More : इंदौर: महिला से छेड़छाड़ करने वाला एमबीए स्टूडेंट गिरफ्तार, 5 महीने बाद पुलिस को मिली सफलता

मौत के कारणों की जांच जारी

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। 🚔

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *