MP News : रीवा में स्कोडा कार से प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

MP News : रीवा। शहर की समान थाना पुलिस ने शनिवार की देर रात घेराबंदी करते हुए एक स्कोडा कार से प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप बरामद करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने लगभग 7 लाख 30 हज़ार रुपए कीमती नशीला पदार्थ और वाहन जब्त किया है।

बताया जा रहा है कि नशीली कफ सिरप के ये तीन तस्कर प्रयागराज से आठ बोरियों में 1920 शीशी कफ सिरप भरने के बाद स्कोडा कार से रीवा में नशे के लिए बदनाम कबाड़ी मोहल्ले में खपाने की फिराक में निकले थे।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई:

इसकी सूचना मुखबिरों ने पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने घेराबंदी कर स्कोडा कार को अपने कब्जे में ले लिया।

तीन आरोपी गिरफ्तार:

तलाशी के दौरान पुलिस को प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप के साथ-साथ तीन युवक मिले, जिन्हें हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं:

  1. कृष्णम सिंह (निवासी वाराणसी)
  2. आनंद विश्वकर्मा (निवासी इटौंरा बाईपास)
  3. सुशील माझी (निवासी चाकघाट)

बरामद माल की कीमत:

पुलिस द्वारा जप्तशुदा माल की कीमत लगभग 7 लाख 30 हज़ार रुपए बताई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तस्करों के नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *