Pataakhe Vivaad : ग्वालियर : पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद, युवक की बेरहमी से पिटाई; CCTV फुटेज के आधार पर FIR

VIKASH KHALKHO

Pataakhe Vivaad : ग्वालियर। शहर में मामूली बात को लेकर विवाद और मारपीट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला थाटीपुर थाना क्षेत्र का है, जहां पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों ने मिलकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पटाखे फोड़ने पर शुरू हुआ विवाद : यह घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के 60 फुटा रोड की है। जानकारी के अनुसार, युवक कपिल यादव का कुछ युवकों से पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद हो गया। यह मामूली कहासुनी जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई।

Pataakhe Vivaad : Read More : अमेरिका में शटडाउन का रिकॉर्ड : 22 दिन से सैलरी न मिलने पर अमेरिकी सरकारी कर्मचारी कर रहे फूड डिलीवरी…..

तीन युवकों ने की जमकर पिटाई : विवाद बढ़ने पर तीन युवकों ने मिलकर कपिल यादव की बेरहमी से मारपीट की। हमले में घायल कपिल यादव को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान : मारपीट की यह पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है, जिसके आधार पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Read More : Vivaad Hinsak : मामूली विवाद में मां-बेटे पर लाठी-डंडों से हमला, महिला का हाथ टूटा; वीडियो वायरल

थाटीपुर थाना पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। पुलिस जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *