इंदौर: महिला से छेड़छाड़ करने वाला एमबीए स्टूडेंट गिरफ्तार, 5 महीने बाद पुलिस को मिली सफलता

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में महिला कर्मचारी के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब पांच महीने बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

प्रेस्टीज कॉलेज का MBA स्टूडेंट निकला आरोपी

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी प्रेस्टीज कॉलेज का एमबीए स्टूडेंट है। उसने 2 नवंबर 2025 को कैट रोड पर महिला कर्मचारी के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया था।आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया था।

डी मार्ट से घर लौट रही थी महिला

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला कर्मचारी डी मार्ट से अपने घर रंगवासा जा रही थी, तभी कैट रोड पर स्कूटी से आए युवक ने उसे रोककर भद्दे और अश्लील कमेंट किए और छेड़छाड़ कर फरार हो गया।घटना के बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

Read More : M.P News : भोपाल में माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

CCTV और स्कूटी नंबर से मिला सुराग

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और विशेष टीम गठित की।जांच के दौरान स्कूटी का नंबर मिलने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस कर रही पूछताछ

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *