Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : होटल मयूर में हाईप्रोफाइल जुआ का भंडाफोड़ : कांग्रेस...

CG NEWS : होटल मयूर में हाईप्रोफाइल जुआ का भंडाफोड़ : कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य समेत 4 गिरफ्तार…

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : राजनांदगांव। देर रात पुलिस ने शहर के एक नामी होटल में छापा मारकर हाईप्रोफाइल जुआ खेलते चार लोगों को गिरफ्तार किया। चौंकाने वाली बात यह रही कि पकड़े गए आरोपियों में कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य और व्यापारी भी शामिल हैं।

CG NEWS : सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल मयूर के स्वीट रूम में जुआ चल रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही सीएसपी वैशाली जैन के नेतृत्व में कोतवाली और बसंतपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। मौके से अंगेश्वर देशमुख (47), अलख साहू (64), जगदीश प्रसाद (66) और अक्षय रायचा (43) को गिरफ्तार किया गया।

CG NEWS

पुलिस ने आरोपियों के पास से 52 पत्ती ताश, 17,670 रुपये नकद और तीन मोबाइल बरामद किए हैं। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि अंगेश्वर देशमुख न केवल जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रह चुके हैं बल्कि कांग्रेस के सक्रिय नेता भी हैं। इनका नाम पहले भी कई विवादित मामलों में सामने आ चुका है। पुलिस का कहना है कि जुआ और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here