Monday, August 17, 2026
Home National Elvish Yadav House Firing Case : एल्विश यादव के घर फायरिंग करने...

Elvish Yadav House Firing Case : एल्विश यादव के घर फायरिंग करने वाला बदमाश मुठभेड़ में ढेर….

Elvish Yadav House Firing Case
Elvish Yadav House Firing Case

Elvish Yadav House Firing Case : फरीदाबाद । यूट्यूबर और बिग बॉस OTT विनर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी का आखिरकार पुलिस से आमना-सामना हो गया। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार देर रात आरोपी इशांत उर्फ इशू गांधी को मुठभेड़ में दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान इशांत के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Elvish Yadav House Firing Case : बता दें कि 17 अगस्त को गुरुग्राम सेक्टर-57 स्थित एल्विश यादव के घर पर तड़के करीब 5.30 बजे 24 राउंड फायरिंग की गई थी। गोलियां घर के दरवाजे, खिड़कियों और छत तक जा लगी थीं। घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हुई थी, जिसमें दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाश गोलियां बरसाते नजर आए। उस समय एल्विश घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके माता-पिता और केयरटेकर घर के अंदर थे। गनीमत रही कि सभी की जान बच गई।

फायरिंग की जिम्मेदारी कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग ने ली थी। गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सट्‌टे का प्रमोशन करने वालों को चेतावनी दी थी। पोस्ट में एल्विश का नाम लेकर कहा गया था कि वह ऑनलाइन सट्‌टे से कई परिवार बर्बाद कर चुके हैं और अब यह “वॉर्निंग” दी गई है।

Elvish Yadav House Firing Case

पुलिस ने घटनास्थल से 24 खोखे बरामद किए थे और अब विदेश में बैठे गैंग के मददगारों तक पहुंचने के लिए इंटरपोल की सहायता ली जा रही है। वहीं, गुरुग्राम स्थित एल्विश के घर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

गौरतलब है कि एल्विश यादव कई बार विवादों में घिरे रहे हैं। पिछले साल उन पर सांप के जहर की अवैध सप्लाई और रेव पार्टियों से जुड़े आरोप लगे थे, जिसमें उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि, एल्विश ने खुद को निर्दोष बताया और फिलहाल मामला कोर्ट में लंबित है।

कुल मिलाकर, पुलिस की तगड़ी कार्रवाई के बाद इस हाई-प्रोफाइल केस में बड़ा मोड़ आया है और गैंगवार की इस कहानी ने फिर से हरियाणा-एनसीआर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here