संसद भवन की सुरक्षा में सेंध : आखिर कौन था वो शख्स जो दीवार फांदकर गरुड़ द्वार तक पहुंच गया?….

Parivesh
संसद भवन की सुरक्षा में सेंध

संसद भवन की सुरक्षा में सेंध : नई दिल्ली। देश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली संसद भवन की सुरक्षा पर शुक्रवार सुबह बड़ा सवाल खड़ा हो गया। सुबह करीब 6:30 बजे एक शख्स रेल भवन की ओर से पेड़ के सहारे दीवार फांदकर सीधे नई संसद के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया। हालांकि, समय रहते सुरक्षा बलों ने सतर्कता दिखाई और उसे वहीं पकड़ लिया।

संसद भवन की सुरक्षा में सेंध : सूत्रों के मुताबिक आरोपी की पहचान की जा रही है और उससे गहन पूछताछ चल रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसने पहले भी संसद परिसर के आसपास लंबे समय तक मूवमेंट किया था।

यह घटना एक बार फिर संसद की सुरक्षा व्यवस्था की कमियों और खामियों को उजागर करती है। सवाल यह भी उठ रहा है कि इतना बड़ा सुरक्षा घेरा पार कर आरोपी आखिर गरुड़ द्वार तक कैसे पहुंच गया। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और आरोपी के इरादों की तहकीकात कर रही हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *