HomeChhattisgarhCG News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने साल्हेवारा मंडल में मनाया विजयादशमी,...

CG News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने साल्हेवारा मंडल में मनाया विजयादशमी, हुआ भव्य पथ संचलन और शस्त्र पूजन

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

साल्हेवारा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) खंड छुईखदान अंतर्गत साल्हेवारा मंडल में 07 अक्टूबर, मंगलवार को विजयादशमी उत्सव के अवसर पर शस्त्र पूजन और पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन संघ की स्थापना शताब्दी वर्ष के अवसर पर मंडल स्तर पर किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री रूपलाल यादव, सेवा निवृत्त शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता, ने कहा कि संघ विश्व भर के हिंदुओं को संगठित करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने शताब्दी वर्ष में प्रवेश पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। गीत “अमृत वचन” के पश्चात मुख्य वक्ता श्री कौशलेंद्र, महाकौशल छत्तीसगढ़ प्रांत क्रीड़ा प्रमुख ने संगठन का महत्व बताया और हिंदू समाज को संगठित रहने के कारणों पर प्रकाश डालते हुए संघ स्थापना और विजयादशमी के महत्व पर विशेष चर्चा की।

Read More : CG News : राजनांदगांव का मिशन जल रक्षा मॉडल राष्ट्रीय मंच पर सराहा गया – देशभर के सामने पेश हुआ राजनांदगांव मॉडल

पथ संचलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री पुष्पेंद्र (जिला प्रचारक), विशाल मारुतकर (खंड कार्यवाह), बलदाऊ कुमार सोनी (खंड बौद्धिक प्रमुख), उत्तम राजपूत (खंड व्यवस्था प्रमुख) और पूर्व विधायक कोमल जंघेल सहित साल्हेवारा मंडल के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संघ के स्वयंसेवक बंधु, सामाजिक जन, बच्चों और मातृशक्ति की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर संगठन की उद्देश्यों और सामाजिक जागरूकता पर जोर दिया।

Read More : Singrauli : कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा को मिली जमानत, विधायक ने कहा- सजा नहीं, सुधार ही मकसद था

संघ ने शताब्दी वर्ष में विजयादशमी के इस आयोजन के माध्यम से देशभक्ति, संगठन और सामाजिक सेवा की भावना को मजबूती देने का संदेश दिया।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here