इंदौर में 12 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर क्राइम ब्रांच ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 121 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD ड्रग्स” के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए ड्रग्स की कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी गई है।

टिगरिया बादशाह रोड पर घेराबंदी

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति टिगरिया बादशाह रोड, टीसीएस चौराहा के पास आम वाले रोड क्षेत्र में ड्रग्स की डिलीवरी करने आने वाला है।सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा और तलाशी लेने पर उसके पास से 121 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की गई।

मंदसौर का निवासी निकला आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शैलेंद्र चौहान निवासी नाहरगढ़, सीतामऊ (मंदसौर) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मौके से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 पुलिस को चकमा देने का तरीका

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह मंदसौर से सस्ते दामों में MD ड्रग्स लाकर इंदौर में महंगे दामों में बेचता था।
वह बस से शहर में आता और बस स्टैंड से पहले ही उतर जाता था, ताकि किसी को शक न हो। इसके बाद वह पैदल जाकर ड्रग्स की डिलीवरी करता था।
Read more : इंदौर के राऊ में सनसनी! एक्सीडेंट नहीं, सुपारी किलिंग निकली हिस्ट्रीशीटर की मौत

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह इंदौर में किसे ड्रग्स सप्लाई करने आया था और उसके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।क्राइम ब्रांच का कहना है कि इस कार्रवाई के बाद ड्रग्स सप्लाई चेन के अन्य आरोपियों तक भी जल्द पहुंचा जाएगा।

नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई

इंदौर पुलिस लगातार नशे के कारोबार पर सख्ती बरत रही है। इस कार्रवाई को शहर में बढ़ते नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Kondagaon News: 18 महीनों से साइकिल पर भारत भ्रमण कर रहा बिहार का युवा पहुंचा फरसगांव

Kondagaon News: रामकुमार भारद्वाज/ कोंडागांव :- जिले के फरसगांव...

Related Articles

Popular Categories