MP News : धार में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो से 60 पेटी अवैध शराब बरामद

धार। जिले में आबकारी विभाग ने विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए स्कॉर्पियो वाहन (MP-43-BD-2204) से 60 पेटी देशी मसाला शराब बरामद की। जप्त शराब की कुल मात्रा लगभग 540 बल्क लीटर है और कीमत करीब 9 लाख रुपये आंकी गई है।

यह कार्रवाई आबकारी वृत्त धार द्वारा रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर की गई। वाहन धार के कैलाश नगर कॉलोनी में खड़ा पाया गया। अवैध शराब के परिवहन और विक्रय के मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ म.प्र. आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

Read News : MP News : सुसाइड नोट में खुलासा : किरण की मौत से हिल उठा अयोध्यानगर, परिवार ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिनेश उदैनिया, आबकारी उप निरीक्षक राज कुमार शुक्ला, आरक्षक रामसिंह बामनिया और आशीष माली की टीम ने की। सभी कार्यवाही नवीन विधान के अनुसार वीडियो और दस्तावेज़ीकरण के साथ संपन्न हुई।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Chhattisgarh Rail Transformation: पीएम मोदी ने किया चांपा, बालोद और सरोना अमृत भारत स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण

Chhattisgarh Rail Transformation: रायपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों और क्षेत्रीय...

Related Articles

Popular Categories