Panna Crime News : VIDEO कॉल का जाल : युवती का आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल…और फिर….

Parivesh
Panna Crime News

Panna Crime News : पन्ना। सोशल मीडिया पर सावधानी न बरतने का एक भयावह उदाहरण सामने आया है। पन्ना जिले में एक युवती का आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर उसे ब्लैकमेल करने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Panna Crime News : एसपी साई कृष्ण एस थौटा के अनुसार, सतना का रहने वाला आरोपी वीडियो कॉल के दौरान पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोपी ने पीड़िता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए दुष्कर्म किया। पीड़िता ने साहस दिखाते हुए देवेंद्रनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई, जिसने तकनीकी विश्लेषण और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। टीम ने रैगांव थाना सिमरिया से आरोपी को गिरफ्तार किया। अब पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है और यह सुनिश्चित कर रही है कि आरोपी को कड़ी सजा मिले।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *