Independence Day 2025 : भोपाल। मध्य प्रदेश में इस बार स्वतंत्रता दिवस पर वक्फ संपत्तियों पर भी तिरंगा लहराएगा। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सनवर पटेल ने आदेश जारी करते हुए 15 अगस्त को सभी वक्फ संपत्तियों और बोर्ड कार्यालयों में ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में 15 हजार से अधिक वक्फ संपत्तियां हैं, जहां पहली बार एक साथ तिरंगा फहराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए हर जिले में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।






