Satna Excise Team Attack News: रामपुर बघेलान में अवैध शराब पकड़ने गई आबकारी टीम पर हमला, जान से मारने की धमकी

VIKASH KHALKHO

सतना। Nishaanebaz.com-Satna Excise Team Attack News: मध्य प्रदेश के सतना जिले स्थित रामपुर बघेलान क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुँची आबकारी विभाग की टीम को गंभीर चुनौती का सामना करना पड़ा है। रेड के दौरान आरोपियों ने आबकारी कर्मचारियों के साथ अभद्रता और मारपीट करते हुए शासकीय कार्य में बाधा डाली और जान से मारने की धमकी दी। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। मामले में आबकारी उपनिरीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है।

Read More : Ganesh Chaturthi 2026: गणपति पूजा में भूलकर भी तुलसी न चढ़ाएं? जानें क्या कहती है मान्यता

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 सितंबर की शाम आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि ग्राम जमुना निवासी लवकुश सिंह अपने घर से अवैध शराब का कारोबार चला रहा है। सूचना के आधार पर आबकारी उपनिरीक्षक सुदर्शन विक्रमादित्य पाण्डेय के नेतृत्व में टीम शाम करीब 6 बजे लवकुश के ठिकाने पर पहुँची। तलाशी के दौरान टीम को एक कार्टून से 48 पाव देशी शराब बरामद हुई, जिसे जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

Read More : Khargone Balakwada Police Action Update: मगरखेड़ी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक के नीचे फंसा युवती का शव, पुलिस ने क्रेन बुलाकर निकाला बाहर

शराब जब्त होते ही लवकुश सिंह, हरिओम सिंह और मूरत साकेत ने आबकारी कर्मियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने शासकीय कार्य में रुकावट डालते हुए कर्मचारियों से हाथापाई की और भविष्य में दोबारा कार्रवाई के लिए आने पर जान से खत्म करने की धमकी दी। वहीं, सामने आए वायरल वीडियो में आरोपी लवकुश सिंह आबकारी टीम से तीखी बहस करता दिख रहा है और कथित रूप से अपने साथियों से ‘उठाओ लाठी, बहुत हो गया’ कहते हुए नजर आ रहा है।

Read More : Indore Road Accident News 2026: इंदौर में दर्दनाक हादसा, 50 फीट नीचे गिरी थार में फंसे 4 युवा, पुलिस और राहगीरों ने बचाई जान

घटना के बाद आबकारी उपनिरीक्षक ने रामपुर बघेलान थाने पहुँचकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लवकुश सिंह पटेल, हरिओम सिंह और मूरत साकेत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(क), 132, 351(3), 324(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। रामपुर बघेलान पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की गहन विवेचना कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *