Babu Khemani : मुंबई से पकड़ा गया रायपुर का सट्टा मास्टरमाइंड बाबू खेमानी, ऑनलाइन सिंडिकेट का खुलासा जल्द

Sanjay Sahu
Babu Khemani

Babu Khemani : रायपुर : रायपुर पुलिस ने सट्टा सिंडिकेट के मास्टरमाइंड और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। उसे फ्लाइट के जरिए रायपुर लाया गया है, जहां पुलिस दोपहर 2 बजे पूरे मामले का खुलासा करेगी।

Babu Khemani : बताया जा रहा है कि खेमानी ‘3 STUMPS’ नाम की ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए आईपीएल मैचों पर सट्टा चला रहा था, जो महादेव सिंडिकेट की तर्ज पर तैयार की गई थी। इस मामले में 13 अप्रैल को गंज थाने में FIR दर्ज की गई थी, जिसके बाद से वह फरार था।

Babu Khemani : जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क कई शहरों में फैला हुआ था। खेमानी अपने रिश्तेदारों और परिचितों की मदद से रायपुर के अलावा मुंबई, पुणे और गोवा से सट्टा ऑपरेट करवा रहा था। अलग-अलग लोगों को यूजर्स जोड़ने, दांव लगवाने और पैसों के लेन-देन की जिम्मेदारी दी गई थी।

Babu Khemani : पुलिस के अनुसार, इस अवैध कारोबार को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए संचालित किया जा रहा था, जिससे ट्रांजैक्शन को ट्रैक करना मुश्किल हो जाता था। पैसों के लेन-देन के लिए म्यूल खातों का इस्तेमाल किया जा रहा था।

Babu Khemani : सिंडिकेट सोशल मीडिया के जरिए तेजी से फैल रहा था। इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर प्रचार कर युवाओं को इसमें जोड़ा जा रहा था।इससे पहले भी खेमानी पर कार्रवाई हो चुकी है। करीब तीन साल पहले पुलिस ने उस पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया था।

Babu Khemani : फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका खंगाली जा रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *