Kawardha SIR Controversy: “कुवैत में बैठे पठान का नाम यहां कैसे जुड़ा?”—कवर्धा में डिप्टी सीएम विजय शर्मा के वायरल बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत

VIKASH KHALKHO

कवर्धा। Nishaanebaz.com-Kawardha SIR Controversy: पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी एसआईआर (SIR) को लेकर सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। इस बीच छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का कवर्धा से एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसने सूबे की राजनीति में भूचाल ला दिया है। वीडियो में उपमुख्यमंत्री ने दो टूक कहा है कि कवर्धा में जिनका नाम सूची से कटा है, वह एक नहीं बल्कि सौ बार कटेगा। उनके इस सनसनीखेज बयान के बाद कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है।

“कुवैत में रहने वाले व्यक्ति का नाम यहां कैसे जुड़ गया?”

वायरल वीडियो में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ी और हिंदी में आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा, “एक ठन पठान तो कुवैत में रथे तेकर नाम इहां आके जुड़े हे, ता SIR में कटही नहीं ओखर नाम हा, 100 बार कटही याद रख लें। जेन ला जेन बोलना हे बोल लें हर हाल में काट के रखना चाहिए ओसन आदमी के नाम ला।” (कुवैत से आए हुए एक पठान का नाम यहां कैसे जुड़ जाता है। ऐसे व्यक्ति के नाम एक नहीं 100 बार काटे जाएंगे, जिसको जो करना है कर ले।)

डिप्टी सीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे कटे हुए नामों की पूरी जानकारी और पते के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करें तथा शहर में फ्लेक्स लगवाएं। इतना ही नहीं, उन्होंने इन सूचियों को कांग्रेस कार्यालय में भी सौंपने की बात कहकर राजनीतिक हलचल को और बढ़ा दिया है।

Read More : Raigarh Police Abhiyan Samvedna: खरसिया में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी जीवन लाल यादव गिरफ्तार

पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के आरोपों और कांग्रेस के विरोध पर पलटवार

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में चुनाव के बाद से ही एसआईआर का मुद्दा गरमाया हुआ है। पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने पहले ही यह बड़ा आरोप लगाया था कि राज्य में 24 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम एसआईआर के तहत काट दिए गए हैं, जबकि 2023 के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच जीत-हार का अंतर केवल साढ़े छह लाख वोटों का था। जिला स्तर पर भी कांग्रेस पार्टी 60 हजार से अधिक नाम काटे जाने का दावा करते हुए लगातार प्रदर्शन कर रही है।

इसी60 हजार नामों के विरोध पर निशाना साधते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस से सवाल किया कि जब पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान कथित तौर पर बाहरी और फर्जी लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जा रहे थे, तब कांग्रेस को यह सब क्यों नहीं दिखाई दिया?

Read More : Chhattisgarh High Court Ruling On Marriage: “7 फेरे नहीं हुए तो शादी अमान्य”—पति की अजीबोगरीब मांग को बिलासपुर हाईकोर्ट ने किया खारिज

भाजपा नेताओं ने किया फैसले का समर्थन

इस पूरे विवाद के बीच जिला पंचायत उपाध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश चंद्रवंशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दो टूक कहा कि एसआईआर के तहत नाम काटा जाना पूरी तरह सही है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्रों में बाहरी लोगों के नाम किसने और क्यों जोड़े थे? बहरहाल, डिप्टी सीएम के इस तीखे बयान और भाजपा के आक्रामक रुख के बाद कवर्धा समेत पूरे छत्तीसगढ़ की सियासत में घमासान मच गया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *