Saturday, September 26, 2026
Home National West Bengal Phase 2 Live Updates : बंगाल चुनाव का ‘महासंग्राम’: दूसरे...

West Bengal Phase 2 Live Updates : बंगाल चुनाव का ‘महासंग्राम’: दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान शुरू; सौरव गांगुली ने डाला वोट, पानिहाटी में भारी तनाव

West Bengal Phase 2 Live Updates : कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस चरण में 7 जिलों की 142 सीटों पर कुल 1,448 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है। मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है, वहीं सुरक्षा के लिहाज से निर्वाचन आयोग ने 2,321 कंपनियां केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनात की हैं।

दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर: आज के मतदान में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी (दोनों भबानीपुर सीट से), फिरहाद हकीम, सुजीत बोस और बीजेपी के स्वपन दासगुप्ता जैसे दिग्गजों का भविष्य ईवीएम में कैद हो जाएगा। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भी बेहाला में अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोगों से वोट डालने की अपील की।

झड़प और राजनीतिक शिष्टाचार के दो रंग: मतदान के दौरान पानिहाटी इलाके से तनाव की खबर आई, जहाँ आरजी कर पीड़िता के माता-पिता (जो बीजेपी उम्मीदवार हैं) ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर घेराव और अभद्रता का आरोप लगाया है। दूसरी ओर, हाबरा के वार्ड नंबर 5 में टीएमसी पार्षद शंकर घोष और बीजेपी उम्मीदवार देवदास मंडल के बीच सौहार्दपूर्ण बातचीत की तस्वीर भी सामने आई, जिसने कड़वाहट के बीच राजनीतिक शिष्टाचार की मिसाल पेश की।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम: चुनाव आयोग हर बूथ की वेबकास्टिंग कर रहा है और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। पिछले चरण में हुए 93.19% के रिकॉर्ड मतदान के बाद, आयोग को इस चरण में भी भारी मतदान की उम्मीद है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here