Saturday, August 22, 2026
Home Chhattisgarh CG News: छत्तीसगढ़ में जल्द नियुक्त हो सकते हैं अरुण देव गौतम,...

CG News: छत्तीसगढ़ में जल्द नियुक्त हो सकते हैं अरुण देव गौतम, बनेंगे 12वें पूर्णकालिक DGP

CG News: छत्तीसगढ़ में जल्द ही स्थायी DGP की नियुक्ति होने की संभावना है। स्थायी डीजीपी पद की दौड़ में सबसे आगे आईपीएस अरुण देव गौतम (1992 बैच) का नाम है। सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश और UPSC के नोटिस के बाद सरकार अब जल्द फैसला ले सकती है।

CG News: जहां गूंजी थीं गोलियां, अब गूंजा सम्मान: ताड़मेटला में शहीद स्मारक का लोकार्पण

UPSC ने क्यों किया सवाल

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राज्य सरकार से पूछा था कि अब तक पूर्णकालिक DGP की नियुक्ति क्यों नहीं की गई। आयोग ने 3 जुलाई 2018 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए स्पष्ट किया था कि किसी भी राज्य में ‘प्रभारी’ DGP की नियुक्ति नहीं होनी चाहिए।

CG News: UPSC ने दो नाम पैनल भेजा

13 मई 2025 को UPSC ने राज्य सरकार को दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों अरुण देव गौतम (1992 बैच) और हिमांशु गुप्ता (1994 बैच) का पैनल भेजा। इसमें रेस में सबसे आगे अरुण देव गौतम का नाम माना जा रहा है।

CG News:अरुण देव गौतम कौन हैं

IPS 1992 बैच के अधिकारी।
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए संयुक्त राष्ट्र पदक और राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित।
बस्तर क्षेत्र के IG के रूप में प्रशासनिक क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन।
पूर्व DGP अशोक जुनेजा के 4 फरवरी 2025 को रिटायर होने के बाद उन्हें प्रभारी DGP बनाया गया।

CG News:सरकार जल्द ही आदेश जारी कर उन्हें छत्तीसगढ़ का 12वां पूर्णकालिक DGP नियुक्त कर सकती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here