Friday, October 2, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : रायपुर में सड़क पर धरने पर बैठीं बिहान की...

CG NEWS : रायपुर में सड़क पर धरने पर बैठीं बिहान की महिलाएं, मानदेय वृद्धि और नियमितिकरण की रखीं मांगें

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) बिहान योजना से जुड़ी महिलाएं सोमवार को रायपुर के राजीव गांधी चौक पर सड़क पर धरने पर बैठ गईं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई महिलाएं अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक संबंधित विभाग के मंत्री से मुलाकात नहीं होती, तब तक वे धरना स्थल से नहीं हटेंगी।

CG NEWS : प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि वे वर्षों से गांव-गांव में सरकारी योजनाओं को क्रियान्वित करने का काम कर रही हैं, लेकिन उन्हें न तो सम्मानजनक मानदेय मिल रहा है और न ही नौकरी की सुरक्षा। महिलाओं का आरोप है कि कई बार आश्वासन दिए गए, परंतु ठोस निर्णय अब तक नहीं लिया गया।

CG NEWS : मानदेय को बताया अत्यंत कम

CG NEWS : प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि उन्हें वर्तमान में केवल 1910 रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा है, जो जीवन-यापन के लिए अपर्याप्त है। उनका कहना है कि इतनी कम राशि में न तो परिवार का खर्च चल पाता है और न ही कार्य से जुड़े खर्च पूरे हो पाते हैं। उन्होंने मांग की कि मानदेय को न्यूनतम वेतन अधिनियम के अनुरूप बढ़ाया जाए।

CG NEWS : महिलाओं ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में समान योजना के अंतर्गत कार्यरत महिलाओं को 6000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाता है, जबकि छत्तीसगढ़ में इतनी कम राशि मिलना अन्यायपूर्ण है।

CG NEWS : निजी मोबाइल और इंटरनेट से कराया जा रहा काम

CG NEWS : महिलाओं का कहना है कि उनसे लगातार ऑनलाइन कार्य कराया जा रहा है, लेकिन इसके लिए सरकारी मोबाइल या इंटरनेट सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। वे अपने निजी मोबाइल और स्वयं के पैसे से इंटरनेट रिचार्ज कर कार्य कर रही हैं। उनकी मांग है कि सभी कैडर को सरकारी मोबाइल अथवा मोबाइल भत्ता और डेटा खर्च उपलब्ध कराया जाए।

CG NEWS : यात्रा और मीटिंग भत्ता न मिलने की शिकायत

CG NEWS : प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उन्हें बैठकों, प्रशिक्षण और फील्ड विजिट के लिए बुलाया जाता है, लेकिन इसके लिए यात्रा भत्ता या दैनिक भत्ता नहीं दिया जाता, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ता है।

CG NEWS : जबरन हटाए जाने का आरोप

CG NEWS : कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि कई वर्षों से कार्यरत सक्रिय महिलाओं को जबरन कार्य से हटाया जा रहा है। उन्होंने इस प्रक्रिया को अन्यायपूर्ण बताते हुए इसे तत्काल बंद करने की मांग की।

CG NEWS : मानदेय के भुगतान में देरी

CG NEWS : महिलाओं ने यह भी कहा कि कई क्षेत्रों में मानदेय 5 से 6 महीने बाद भुगतान किया जाता है और कई बार राशि में कटौती भी कर दी जाती है। उनकी मांग है कि मानदेय हर माह समय पर सीधे बैंक खाते में जमा किया जाए।

CG NEWS : नियुक्ति पत्र और नियमितिकरण की मांग

CG NEWS : धरने पर बैठी महिलाओं ने बताया कि लंबे समय से काम करने के बावजूद उन्हें नियुक्ति पत्र तक जारी नहीं किया गया है। उन्होंने नियमितीकरण और सामाजिक सुरक्षा देने की मांग की है। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि मंत्री स्तर पर बातचीत नहीं हुई और उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को आगे और तेज किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here