Friday, September 25, 2026
Home Chhattisgarh CG News: पटवारी ने कहा- जो करना है कर लो… SDM ने...

CG News: पटवारी ने कहा- जो करना है कर लो… SDM ने किया सस्पेंड, जानिए क्या था मामला

CG News:
CG News:

CG News: रायपुर. शुक्रवार को आयोजित राजस्व विभाग की बैठक में पटवारी रमेश कुमार वैष्णव निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंचे. एसडीएम मनीष साहू ने जब उनसे देरी का कारण पूछा तो उन्होंने अपमानजनक लहजे में कहा, “नहीं बताऊंगा, जो करना है कर लो.” इस पर एसडीएम बिलासपुर ने बैठक के दौरान अनुशासनहीन व्यवहार करने के कारण ग्राम खमतराई के पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.

CG News: शुक्रवार की सुबह एसडीएम विभागीय बैठक के लिए अपने अनुभाग के पटवारियों की बैठक ले रहे थे. इस दौरान हल्का नंबर 25 ग्राम खमतराई के पटवारी रमेश कुमार वैष्णव काफी देर से पहुंचे. देरी का कारण पूछे जाने पर उन्होंने अनुशासनहीन और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया. जानकारी के अनुसार जब अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बिलासपुर ने उन्हें खड़े होकर उत्तर देने को कहा, तो पटवारी ने जवाब दिया कि “मैं चेयर पर बैठूंगा, खड़ा नहीं होऊंगा,” और निर्देश की अवहेलना की.

CG News: इतना ही नहीं, जब उन्हें बैठक से बाहर जाने को कहा गया, तब भी उन्होंने निर्देश मानने से इनकार कर दिया और बैठक कक्ष में ही बैठे रहे. प्रशासनिक हलकों में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. अनुशासनहीन व्यवहार के कारण एसडीएम ने मौके पर ही उन्हें निलंबन आदेश थमा दिया. रमेश कुमार वैष्णव को तत्कालीन प्रभार से निलंबित करने के बाद उनके दायित्वों का प्रभार पटवारी विकास जायसवाल को सौंपा गया है.

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here