CG NEWS : धान खरीदी केंद्र में घोटाले का खुलासा, 99 लाख का धान गायब, बोरियों में मिली मिट्टी-कंकड़

CG NEWS : सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के एक धान खरीदी केंद्र में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। भौतिक सत्यापन के दौरान करीब 3200 क्विंटल धान की कमी पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 99 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। धान की इस भारी कमी को छिपाने के लिए बोरियों में मिट्टी और कंकड़ मिलाए जाने की बात सामने आई है। जांच में कई बोरियों में 5 से 10 किलो तक मिट्टी और कंकड़ पाए गए। यह मामला डभरा क्षेत्र के पुटीडीह धान खरीदी केंद्र से जुड़ा है।

CG NEWS : आधी रात जिला नोडल अधिकारी वासू जैन के नेतृत्व में टीम ने अचानक केंद्र में दबिश दी, जहां यह गड़बड़ी पकड़ी गई। मौके पर पंचनामा तैयार कर मिट्टी और कंकड़ मिले धान को जब्त किया गया। इस घटना के बाद खरीदी केंद्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी गई है।

CG NEWS : नोडल अधिकारी वासू जैन ने बताया कि धान की कमी की शिकायत मिलने पर देर रात निरीक्षण किया गया। अधिकतर बोरियों में लगभग 30 किलो धान और 10 किलो मिट्टी-कंकड़ पाया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र प्रभारी को तत्काल हटा दिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। साथ ही किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए नए प्रभारी की नियुक्ति कर दी गई है।

 

READ MORE:  U.P : सहारनपुर में दिल दहला देने वाला हत्याकांड! मिले एक ही परिवार के 5 लोगों की गोलियों से छलनी लाशें

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Janjgir-Champa Road Protest: पामगढ़ में सड़क के लिए आर-पार की लड़ाई, चक्काजाम से थमे पहिए, भारी पुलिस बल तैनात

Janjgir-Champa Road Protest: जांजगीर-चांपा/पामगढ़: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले अंतर्गत...

Related Articles

Popular Categories