Indore Crime: चाचा के साथ करता था ऑटो डील का काम, पुलिस ने MD ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अरबाज को दबोचा

Sanjay Sahu
Indore Crime:

Indore Crime: इंदौर: इंदौर शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए क्राइम ब्रांच द्वारा चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच की टीम ने 5.20 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स तस्करी नेटवर्क से जुड़े सह-आरोपी मोहम्मद अरबाज उर्फ छोटू को धरदबोचा है। पकड़ा गया आरोपी आजाद नगर का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले से ही हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से ड्रग्स की मूल सप्लाई चेन को लेकर पूछताछ कर रही है। आइए देखते हैं इस पूरी कार्रवाई पर हमारी यह रिपोर्ट।

Indore Crime: इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।​इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम ने एमडी ड्रग्स तस्करी से जुड़े एक और अहम सह-आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।​पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद अरबाज उर्फ छोटू निवासी आजाद नगर के रूप में हुई है, जो अपने चाचा के साथ ऑटो डील का काम करता है।उल्लेखनीय है कि बीते 25 अगस्त को क्राइम ब्रांच की टीम ने डीआरपी लाइन अस्पताल के सामने घेराबंदी कर फैजान और इरशाद को गिरफ्तार किया था और उनके कब्जे से 52.71 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद की थी।

Indore Crime: ​पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के दौरान इस बात का खुलासा हुआ था कि इस अवैध ड्रग्स नेटवर्क में अरबाज उर्फ छोटू भी बराबर का भागीदार था।​क्राइम ब्रांच ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/29 के तहत प्रकरण में इजाफा कर उसे दबोच लिया।पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आया है कि आरोपी अरबाज का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ शहर के तुकोगंज थाने में हत्या के प्रयास और बलवा जैसे गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। ​आरोपी अरबाज को रिमांड पर लेकर गहराई से पूछताछ की जा रही है, ताकि एमडी ड्रग्स की मूल सप्लाई चेन, इसके मुख्य स्रोतों और इस काले कारोबार में शामिल अन्य सहयोगियों का पर्दाफाश किया जा सके।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *