Mauganj Crime: पिता के बाद बेटा भी गिरफ्तार, सूटकेस में मिला गांजे का जखीरा… पुलिस ने ऐसे खोला पूरा खेल

Sanjay Sahu
Mauganj Crime:

Mauganj Crime: मऊगंज: मऊगंज में गांजा तस्करी के कथित कारोबार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। शाहपुर पुलिस ने पहले पिता को गांजे के साथ गिरफ्तार किया और फिर उसकी निशानदेही पर बेटे को भी पकड़ लिया। दोनों के कब्जे से 40 किलो 518 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

दरअसल, 1 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बराव चहाला टोला के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से गांजा लेकर बिक्री के लिए खड़ा है। सूचना पर शाहपुर पुलिस ने घेराबंदी कर अशोक पटेल को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 27 किलो 594 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए डगढौआ पुलिया के पास यात्री प्रतीक्षालय से उसके बेटे सूरज पटेल को गिरफ्तार किया। उसके पास रखे सूटकेस से 12 किलो 924 ग्राम गांजा मिला।

Mauganj Crime: पुलिस के मुताबिक, पिता अशोक पटेल उम्र 52 वर्ष और पुत्र सूरज पटेल उम्र 20 वर्ष, दोनों निवासी दुबगवां, थाना मऊगंज हैं। दोनों के कब्जे से कुल 40 किलो 518 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 4 लाख 5 हजार 180 रुपये बताई गई है। पुलिस ने एक प्लेटिना मोटरसाइकिल और ओप्पो मोबाइल भी जब्त किया है। कुल जब्त मशरूका की कीमत 4 लाख 90 हजार 180 रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर 2 नवंबर को न्यायालय में पेश किया गया।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *