Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Sarkari Naukari : 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, पंचायत सचिव की...

Sarkari Naukari : 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, पंचायत सचिव की बंपर वैकेंसी, देखें डिटेल….

0
212
Sarkari Naukari
Sarkari Naukari

Sarkari Naukari : भोपाल। मध्यप्रदेश में बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका जल्द ही दस्तक देने वाला है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग इस साल के अंत तक 30,000 से अधिक पंचायत सचिव पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। इस बहुप्रतीक्षित भर्ती का नोटिफिकेशन अक्टूबर या नवंबर 2025 में जारी होने की संभावना है।

Sarkari Naukari : योग्यता और प्राथमिकताएं:

इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास रखी गई है, जबकि स्नातक उम्मीदवारों को अतिरिक्त वरीयता दी जाएगी। साथ ही बेसिक कंप्यूटर स्किल्स जैसे MS Office, ईमेल और इंटरनेट का ज्ञान आवश्यक है।

चयन प्रक्रिया:

  • प्रोविजनल मेरिट लिस्ट

  • दस्तावेज़ सत्यापन

  • अंतिम मेरिट के बाद नियुक्ति

वेतनमान:

चयनित पंचायत सचिवों को ₹5,200 से ₹20,400 तक का मासिक वेतन और अन्य भत्ते मिल सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया:

  • आधिकारिक वेबसाइट: mppanchayatdarpan.gov.in

  • नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें

  • पात्रता जांचें और ऑनलाइन आवेदन करें

  • दस्तावेज, फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करें

  • शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें

यह भर्ती न सिर्फ मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए एक अवसर है, बल्कि ग्रामीण विकास के लिए भी एक अहम कदम साबित हो सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दीजिए – ये मौका बार-बार नहीं मिलेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here