CG News: घरघोड़ा में पश्चिम भारत विज्ञान मेला आयोजित, कन्या शाला ने नाटिका और मॉडल प्रदर्शनी में मारी बाजी

Sanjay Sahu
CG News

CG News: गौरी शंकर गुप्ता / घरघोड़ा : स्कूली शिक्षा विभाग घरघोड़ा के अन्तर्गत छात्र छात्राओं मे वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास एवं विज्ञान विषय के प्रति अभिरूचि जागृत करने के उद्देश्य को लेकर शासन के निर्देशनुसार एक दिवसीय पश्चिम भारत विज्ञान मेला का आयोजन घरघोड़ा मे किया गया |जिसमें विकासखंड के उच्च. माध्यमिक खंड के प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने अपने प्रभारी शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ उत्साह पूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित किया |नाटिका, क्विज प्रश्नोत्तरी, मॉडल प्रदर्शनी आदि विषयकों पर आयोजित कार्यक्रम के शुभारम्भ मे विकास खंड शिक्षा अधिकारी शशिधर निषाद ने आयोजित कार्यक्रम से संबंधित जानकारी देते हुए विज्ञान के क्षेत्र मे उपलब्धि जनक परिणामों को सामने रखा एवं प्राचार्य राजेश मिश्रा ने विज्ञान को आज की आवश्यकता बताते हुए आयोजित कार्यक्रम की रूप रेखा को सामने रख कर बेहतर प्रस्तुति की छात्र छात्राओं से अपेक्षा करते हुए उन्हें प्रेरित किया |

CG News: आयोजित कार्यक्रम नाटिका मे प्रथम द्वितीय तृतीय क्रमशः शास. कन्या उच्च.शाला घरघोड़ा, छर्राटांगर, बड़े गुमड़ा,क्विज प्रतियोगिता मे प्रथम द्वितीय हाई. स्कूल कोटरिमाल हाई. स्कूल भालूमार, मॉडल प्रदर्शनी मे प्रथम द्वितीय क्रमशः शास. कन्या उच्च. घरघोड़ा, हरि. मोह. घरघोड़ा ने अपना प्रमुख स्थान बनाया |कार्यक्रम के दौरान पी. एम. श्री घरघोड़ा प्राचार्य संजय बोहिदार,प्राचार्य हरीश चंद्र बेहरा,बल्लभी सिदार,केशव प्रसाद पटेल,गजेंद्र सोनी, बी. आर. नागेश, विकासखंड स्रोत समन्वयक संतोष निषाद एवं शिक्षक नोडल प्रकाश पंडा व मनोज कुर्रे, विजय पंडा,अजय वर्गीस, विजय निषाद, हेमलाल साव, निलेश वैद्य,गंगाधर मेहर भीमसेन साहू एवं समस्त संकुल समन्वयक ने मिलकर एक दिवसीय कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन किया | कार्यक्रम समापन पूर्व समस्त स्थान बनाने वालों के साथ अन्य प्रतिभागियों को पुरुस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया |

Share The News
TAGGED:
Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *