CG Dau Agrawal Samaj Protest: दाऊ अग्रवाल समाज का फूटा गुस्सा, कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

CG Dau Agrawal Samaj Protest: रायपुर। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित अग्रवाल भवन में रविवार को छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर गिरीश चंदेल के खिलाफ सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया। समाज ने आरोप लगाया कि कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में दाऊ अग्रवाल समाज की अनदेखी कर समाज का अपमान किया गया है।

CG Dau Agrawal Samaj Protest:बैठक में समाज के केंद्रीय अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने कहा कि दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल का कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना और विकास में ऐतिहासिक योगदान रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय के लिए लगभग 1800 एकड़ भूमि दान में दी थी, जिसके कारण कृषि विश्वविद्यालय को पहचान और विस्तार मिला। आज उसी समाज के लोगों को विश्वविद्यालय के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से दूर रखना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और पीड़ादायक है।

READ MORE: Raigarh Female Lawyer Murder Investigation : रायगढ़ में महिला वकील हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: सोशल मीडिया की अफवाहों पर एसएसपी की दोटूक…

CG Dau Agrawal Samaj Protest:उन्होंने कहा कि हाल ही में आयोजित दीक्षांत समारोह में समाज के प्रतिनिधियों और दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल के परिवारजनों को आमंत्रित नहीं किया गया। इसे समाज ने अपनी उपेक्षा और सम्मान पर चोट माना है। अनुराग अग्रवाल ने कहा कि समाज हमेशा शिक्षा, समाजसेवा और किसानों के हित में कार्य करता आया है, इसलिए इस तरह का व्यवहार पूरे समाज की भावनाओं को आहत करने वाला है।

CG Dau Agrawal Samaj Protest:समाज के पदाधिकारियों ने यह भी बताया कि इससे पहले भी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इसी प्रकार की उपेक्षा की गई थी। उस समय कुलपति प्रोफेसर गिरीश चंदेल को इस विषय से अवगत कराया गया था और उन्होंने भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने का आश्वासन दिया था। लेकिन इस बार फिर समाज को नजरअंदाज किए जाने से लोगों में भारी नाराजगी है।

CG Dau Agrawal Samaj Protest:बैठक में मौजूद सदस्यों ने कहा कि दाऊ अग्रवाल समाज केवल अपने सम्मान की बात नहीं कर रहा, बल्कि उन मूल्यों और योगदानों की बात कर रहा है जिनके आधार पर कृषि विश्वविद्यालय आज प्रदेश में अपनी अलग पहचान रखता है। समाज ने कुलपति के रवैये को असंवेदनशील बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की।

CG Dau Agrawal Samaj Protest:बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यदि कुलपति प्रोफेसर गिरीश चंदेल सात दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से समाज से माफी नहीं मांगते हैं, तो समाज मुख्यमंत्री, राज्यपाल, कृषि मंत्री और संबंधित विभागों में औपचारिक शिकायत करेगा। साथ ही प्रदेशभर की जिला इकाइयों में भी कुलपति के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।

READ MORE: Raipur Bar Council Election :रायपुर अधिवक्ता संघ चुनाव 2026: दिनेश कुमार देवांगन बने अध्यक्ष, नई टीम का हुआ गठन

CG Dau Agrawal Samaj Protest:समाज के केंद्रीय अध्यक्ष भवन राघव अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में समाज के लोग इस मुद्दे को लेकर आक्रोशित हैं और आने वाले दिनों में व्यापक स्तर पर विरोध दर्ज कराया जाएगा।

CG Dau Agrawal Samaj Protest:बैठक में रायपुर इकाई अध्यक्ष अमित अग्रवाल, केंद्रीय सचिव डॉ. जेपी अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष अजय दानी, उपाध्यक्ष श्याम अग्रवाल, संरक्षक उमेश अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, सचिव शिशिर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, महिला मंडल अध्यक्ष मिथिला अग्रवाल, अग्रशक्ति सचिव सुषमा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Operation Clean Hunt: रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, कुनकुरी से दबोचा गया बाइक चोरी का फरार आरोपी

Operation Clean Hunt: गौरी शंकर गुप्ता/धरमजयगढ़/रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़...

Related Articles

Popular Categories