Raipur Bar Council Election :रायपुर अधिवक्ता संघ चुनाव 2026: दिनेश कुमार देवांगन बने अध्यक्ष, नई टीम का हुआ गठन

Raipur Bar Council Election :रायपुर अधिवक्ता संघ चुनाव 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस चुनाव में Dinesh Kumar Devangan ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। वहीं Rakesh Puri सचिव पद पर निर्वाचित हुए हैं। चुनाव परिणाम देर रात तक चली मतगणना के बाद घोषित किए गए।

Raipur Bar Council Election :मतगणना शनिवार सुबह 10 बजे स्ट्रांग रूम की सील खोले जाने के साथ शुरू हुई। निर्वाचन टीम और प्रत्याशियों की मौजूदगी में मतपेटियां खोली गईं। कुल 2337 मतपत्र प्राप्त हुए। स्क्रीनिंग और प्रोजेक्टर के जरिए वोट दिखाने की प्रक्रिया होने के कारण मतगणना में काफी समय लगा। पहला परिणाम रात 11:24 बजे घोषित किया गया।

कार्यकारिणी सदस्य पद के परिणाम

Raipur Bar Council Election :कार्यकारिणी सदस्य पद पर योगीराज वर्मा को 851 वोट मिले। वहीं अविजित त्रिपाठी को 781, विवेक मिश्रा को 675, आकाश जसूजा को 672 और आकाश सोनी को 622 वोट प्राप्त हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राम नारायण व्यास ने सभी परिणामों की आधिकारिक घोषणा की।

अन्य पदों पर ये प्रत्याशी हुए निर्वाचित

Raipur Bar Council Election :घोषित परिणामों के अनुसार गुणेश निर्मलकर सह सचिव चुने गए, जबकि नेहा राठौर सह सचिव (महिला) निर्वाचित हुईं। ग्रंथालय सचिव पद पर महेंद्र देवांगन ने जीत दर्ज की। वहीं सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव पद पर योगेश साहू विजयी रहे।

महिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में योगिता धुरंधर और अमृता दीक्षित को जीत मिली है।

आंधी-बारिश से प्रभावित हुई मतगणना

Raipur Bar Council Election :मतगणना के दौरान मौसम ने भी व्यवधान पैदा किया। शाम के समय तेज आंधी और बारिश के चलते बिजली गुल हो गई, जिससे कुछ देर के लिए मतगणना रोकनी पड़ी। बाद में निर्वाचन टीम ने इमरजेंसी लाइट की व्यवस्था कर प्रक्रिया दोबारा शुरू कराई।

Raipur Bar Council Election :निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार कुल छह मतपेटियों में मतदान हुआ था। इनमें अलग-अलग पेटियों में 301, 271, 382, 383, 637 और 363 वोट डाले गए।

Raipur Bar Council Election :बता दें कि रायपुर अधिवक्ता संघ के 18 अलग-अलग पदों के लिए चुनाव कराया गया था। मतदान 15 मई को हुआ था, जबकि 16 मई को परिणाम घोषित किए गए। इस बार चुनाव में कुल 66 प्रत्याशी मैदान में थे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Pharasgaon Nagar Panchayat: नव निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण संपन्न, विधायक नीलकंठ टेकाम रहे मुख्य अतिथि

Pharasgaon Nagar Panchayat: रामकुमार भारद्वाज/फरसगांव: छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले...

Related Articles

Popular Categories